ब्रेकिंग
मोतिहारी में वेतन घोटाला : मदरसा शिक्षक को किसने किया DEO कार्यालय में प्रतिनियुक्त ? तत्कालीन डीपीओ साहेब आलम और घोटालेबाज टीचर में था गहरा संबंध....✦मधुबनी में महिलाओं ने डीएम आनंद शर्मा का कॉलर पकड़ा, पुलिस फायरिंग में एक की मौत के बाद भड़का लोगों का गुस्सा✦गया में 7 हजार रुपये घूस लेते दो सरकारी अमीन गिरफ्तार, निगरानी ने दोनों को रंगे हाथ दबोचा✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में जुटेंगे बड़े सितारे! 10 बीघे में पंडाल, थार-बाइक और स्कूटी जीतने का मौका✦नदियों की गाद से बिहार में बनेंगी सड़कें, सीएम सम्राट चौधरी और नितिन गडकरी की मौजूदगी में MoU✦मोतिहारी में वेतन घोटाला : मदरसा शिक्षक को किसने किया DEO कार्यालय में प्रतिनियुक्त ? तत्कालीन डीपीओ साहेब आलम और घोटालेबाज टीचर में था गहरा संबंध....✦मधुबनी में महिलाओं ने डीएम आनंद शर्मा का कॉलर पकड़ा, पुलिस फायरिंग में एक की मौत के बाद भड़का लोगों का गुस्सा✦गया में 7 हजार रुपये घूस लेते दो सरकारी अमीन गिरफ्तार, निगरानी ने दोनों को रंगे हाथ दबोचा✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में जुटेंगे बड़े सितारे! 10 बीघे में पंडाल, थार-बाइक और स्कूटी जीतने का मौका✦नदियों की गाद से बिहार में बनेंगी सड़कें, सीएम सम्राट चौधरी और नितिन गडकरी की मौजूदगी में MoU

जहानाबाद के एक ही गांव में युवक और महिला की मौत से सनसनी, प्रेम प्रसंग की चर्चा से मचा हड़कंप

बिहार के जहानाबाद जिले के अकबरपुर गांव में युवक दुखन चौधरी और महिला रिंकू देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ग्रामीण दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की चर्चा कर रहे हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JEHANABAD: जहानाबाद जिले के बराबर थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव में एक युवक और एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई है। मृतकों की पहचान दुखन चौधरी और रिंकू देवी के रूप में हुई है। एक ही गांव में दोनों की मौत की खबर से इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।


जानकारी के मुताबिक, युवक की मौत के बाद परिजन उसके शव का अंतिम संस्कार करने के लिए ले जा रहे थे। इसी दौरान स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया।


इसी बीच गांव में एक महिला की भी फांसी लगाने से मौत होने की जानकारी सामने आई। इसके बाद पुलिस ने महिला के शव को भी कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जहानाबाद भेज दिया।


ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि युवक दुखन चौधरी और महिला रिंकू देवी के बीच पिछले कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। हालांकि, दोनों की मौत के बीच क्या संबंध है और इसके पीछे की वास्तविक वजह क्या है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।


पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने के बाद ही दोनों की मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल एक ही गांव में दो लोगों की असामान्य परिस्थितियों में हुई मौत से इलाके में तनाव और चर्चाओं का माहौल है।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AJIT

FirstBihar संवाददाता