ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

फुल एक्शन में दिखे DM रिची पांडे, अफसर को जींस-टी शर्ट में देख लगा दी क्लास, बोले- जॉगिंग पर आये हो क्या?

JEHANABAD: रिची पांडे का नाम भला कौन नहीं जानता होगा। ये जहानाबाद जिले के वही डीएम हैं, जो अपनी सुरीली आवाज और सड़कों पर झाड़ू लगाने के बाद वायरल हुए थे। लेकिन इस बार रिची पांडे

फुल एक्शन में दिखे DM रिची पांडे, अफसर को जींस-टी शर्ट में देख लगा दी क्लास, बोले- जॉगिंग पर आये हो क्या?
First Bihar
2 मिनट

JEHANABAD: रिची पांडे का नाम भला कौन नहीं जानता होगा। ये जहानाबाद जिले के वही डीएम हैं, जो अपनी सुरीली आवाज और सड़कों पर झाड़ू लगाने के बाद वायरल हुए थे। लेकिन इस बार रिची पांडे अधिकारी को ड्रेस के लिए फटकार लगाने के बाद चर्चा में आ गए हैं। जिले में शिक्षा विभाग की मासिक बैठक की समीक्षा करते हुए डीएम रिची पांडे एक्शन में दिखे। जब उनकी नज़र शिक्षा विभाग के एक अधिकारी पर पड़ी तो उन्होंने फटकार लगाना शुरू कर दिया। 



जहानाबाद में डीएम के साथ शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक चल रही थी। इसी दौरान डीएम ने एक अधिकारी को टी-शर्ट पहने देखा, जिसके बाद उनका गुस्सा फुट उठा। फिर क्या था ! डीएम ने सबके सामने ही अधिकारी की क्लास ले ली। रिची पांडे ने तीखे अंदाज़ में पूछ दिया 'जॉगिंग के लिए आये हो क्या ? लगता है सुबह में जॉगिंग के लिये निकले और सीधे मीटिंग में आ गए।' ये सुनते ही अधिकारी की बोलती बंद हो गई। 



आपको बता दें, जहानाबाद के डीएम रिची पांडे अपने काम को लेकर तो चर्चा में रहते ही हैं, लेकिन पिछले दिनों वह अपने गाने को लेकर सुर्खिया बटोर रहे थे। वे अपने ऑफिस में बैठकर गाना गाते थे दिखे थे। अपने मधुर आवाज़ में वह शाहरुख़ खान के फिल्म का एक गाना 'कल हो न हो' गए रहे थे। लेकिन अब रिची पांडे अधिकारी के ड्रेस को लेकर फटकार लगाने के बाद फिर चर्चा का विषय बन गए हैं। 

टैग्स