ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

थाने में घुसकर किन्नरों ने किया हंगामा, गिरफ्तार दो साथियों को जबरन छुड़ाया

आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रदीप यादव ने बताया कि थाने में हंगामा करने और गिरफ्तार किन्नरों को छुड़ाकर ले जाने वाले किन्नरों के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

BIHAR POLICE
किन्नरों का हंगामा
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JEHANABAD: जहानाबाद रेलवे स्टेशन स्थित RPF थाने में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब थाने के अंदर घुसकर किन्नरों ने जमकर हंगामा मचाया। अपने गिरफ्तार दो किन्नर साथी को जबरन थाने से छुड़ाकर ले गये। पटना-गया रेलखंड पर पैसेंजर एवं एक्सप्रेस ट्रेनों में अवैध वसूली करते दो किन्नर को आरपीएफ ने गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही कई किन्नर एकत्र हो गये और आरपीएफ थाने में घुसकर हंगामा करने लगे। 


इस दौरान कई किन्नरों ने अपने कपड़े उतार दिए यह देख आरपीएफ थाने में तैनात पुलिस कर्मियों को पीछे हटना पड़ गया। जिसके बाद गिरफ्तार दो किन्नर साथियों को जबरन छुड़ाकर अपने साथ ले गये। हंगामा कर रही कुछ किन्नरों ने आरपीएफ और जीआरपी थाने की पुलिस पर आरोप लगाते हए कहा कि हम लोग ट्रेन में यात्रियों से खुशी-खुशी 5 - 10 रुपए मांगा करते हैं। लेकिन जहानाबाद आरपीएफ और जीआरपी की पुलिस ने ऐसा करने पर हमारे दो साथी को पकड़ लिया और गिरफ्तार कर थाने ले गये जहां दोनों के साथ अश्लील हरकत किया गया और भद्दी-भद्दी गालियां दी गई।


जबकि आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रदीप यादव ने इस मामले को लेकर  बताया कि ट्रेनों में किन्नरों के द्वारा अवैध वसूली की लगातार सूचना मिल रही थी और इसी सूचना के आधार पर आरपीएफ की टीम ने अवैध वसूली करते दो किन्नरों को गिरफ्तार किया था। थाने में केस दर्ज कर गिरफ्तार दोनों किन्नरों को कोर्ट ले जाया जा रहा था तभी इसी बीच कई किन्नर अपने साथी को छुड़ाने के लिए थाने पर पहुंच गये और निर्वस्त्र होकर प्रदर्शन करने लगे। पुलिस ने किन्नरों को काफी समझाने की कोशिश की लेकिन इसके बावजूद वो थाने पर हंगामा करते रहे और गिरफ्तार अपने दो किन्नर साथी को जबरन थाने से छुड़ाकर अपने साथ ले भागे। आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रदीप यादव ने बताया कि थाने में हंगामा करने और गिरफ्तार किन्नरों को छुड़ाकर ले जाने वाले किन्नरों के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 

टैग्स