ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

छत्तीसगढ़ में शहीद हुआ जहानाबाद का लाल, दिसंबर में होने वाली थी शादी

JEHANABAD : इस वक़्त की बड़ी खबर जहानाबाद जिले से सामने आ रही है. जहानाबाद के कल्पा गांव के लाल CRPF में कार्यरत गोपाल उर्फ सोनू छत्तीसगढ़ में शहीद हो गए. शहीद होने की खबर जैसे ह

छत्तीसगढ़ में शहीद हुआ जहानाबाद का लाल, दिसंबर में होने वाली थी शादी
First Bihar
2 मिनट

JEHANABAD : इस वक़्त की बड़ी खबर जहानाबाद जिले से सामने आ रही है. जहानाबाद के कल्पा गांव के लाल CRPF में कार्यरत गोपाल उर्फ सोनू छत्तीसगढ़ में शहीद हो गए. शहीद होने की खबर जैसे ही परिजनों को मिली वैसे ही परिवार में मातम छा गया. 


ग्रामीणों ने बताया कि छत्तीसगढ़ CRPF में कार्यरत गोपाल उर्फ़ सोनू नक्सलियों द्वारा बिछाए गए बिजली के तार की चपेट में आ गए जिससे वो बूरी तरह झुलस गए और आखिर में शहीद हो गए. इसकी सूचना CRPF के अधिकारियों ने परिजनों को फ़ोन पर दी. जिसके बाद परिवार में मातम छा गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

छत्तीसगढ़ में शहीद हुआ जहानाबाद का लाल, दिसंबर में होने वाली थी शादी

वहीं परिजनों ने बताया कि दिसंबर में गोपाल उर्फ सोनू की शादी होनी थी. सभी तैयारियां पूरी हो गई थी और वह जल्द ही घर आने की बात भी बताए थे और आज इस सूचना के बाद परिवार वालों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. 

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता