ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

बिहार: डॉक्टर की लापरवाही से प्रेग्नेंट महिला की मौत, अस्पताल छोड़कर भागे कर्मी और सभी मरीज

JEHANABAD: जहानाबाद में अवैध रूप से चल रहे नर्सिंग होम लोगों की मौत की वजह बन रहे हैं। समय-समय पर अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही से मरीजों की मौत की खबरें आती रहती है। ताजा मामला

बिहार: डॉक्टर की लापरवाही से प्रेग्नेंट महिला की मौत, अस्पताल छोड़कर भागे कर्मी और सभी मरीज
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JEHANABAD: जहानाबाद में अवैध रूप से चल रहे नर्सिंग होम लोगों की मौत की वजह बन रहे हैं। समय-समय पर अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही से मरीजों की मौत की खबरें आती रहती है। ताजा मामला जहानाबाद शहर के पीजी रोड स्थित आशीर्वाद नर्सिंग होम की है, जहां समवार को एक गर्भवती महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत के बाद डॉक्टर और कर्मी अस्पताल छोड़कर फरार हो गए हैं।


दरअसल, अरवल जिले के किंजर थाना क्षेत्र की रहने वाली अंजली कुमारी 8 महीने की गर्भवती थी और खून की कमी की वजह से काफी कमजोर हो गई थी। परिजनों ने उसे धर्मशिला नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। नर्सिंग होम में डॉक्टरों ने बीमारी ठीक करने का दावा किया था। इसके बदले में क्लीनिक संचालक ने हजारों रुपए पहले ही एडवांस ले लिए थे लेकिन आज इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।


महिला की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। जिसके बाद नर्सिंग होम के संचालक और अन्य कर्मी के साथ ही वहां भर्ती मरीज भी फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी नगर थाने की पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।



रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता