ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिल नहीं भरने पर विभाग ने काटी पूरे गांव की बिजली, ग्रामीणों का फूटा आक्रोश; NH किया जाम

JEHANABAD : बिहार के जहानाबाद से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बिजली कट जाने से ग्रामीणों का गुस्सा जमकर फूटा है। इस मामले को लेकर ग्रामीण इस कदर नाराज हो गए की उन्होंने नेशनल

 बिल नहीं भरने पर विभाग ने काटी पूरे गांव की बिजली, ग्रामीणों का फूटा आक्रोश; NH किया जाम
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

JEHANABAD : बिहार के जहानाबाद से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बिजली कट जाने से ग्रामीणों का गुस्सा जमकर फूटा है। इस मामले को लेकर ग्रामीण इस कदर नाराज हो गए की उन्होंने नेशनल हाईवे को ही जाम कर दिया। इसके बाद यहां यातायात पूरी तरह से ठप हो गई है। इसके साथ ही ग्रामीणों का बिजली विभाग के प्रति काफी आक्रोश है। 


जानकारी के अनुसार, जहानाबाद के एक गांव में 100 से अधिक घरों में बिजली का बिल समय से भुगतान नहीं किए जाने को लेकर विभाग के तरफ से बिजली काट दी गई। इसके बाद वहां के ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उनका कहना था कि घर से बिजली काट ली गई वहां तक लोग सहन कर रहे थे लेकिन कृषि से संबंधित बिजली कनेक्शन को भी काट दिए जाने के बाद उनका गुस्सा फूट पड़ा। यह पूरी घटना मिल्की गांव की बताई जा रही है। 


गुस्साए ग्रामीणों ने सुबह-सुबह नालंदा जहानाबाद अरवल मुख्य सड़क मार्ग एन एच 110 को पूरी तरह से जाम कर बिजली विभाग के खिलाफ नारेवाजी एवं प्रदर्शन कर रहे हैं।  ग्रामीणों का कहना है कि अचानक से पूरे गांव में बिजली कनेक्शन काट दिए जाने के बाद इस भीषण गर्मी में लोग कैसे रह पाएंगे एवं किसानो की जो फ़सले हैं वह पटवन के अभाव में सभी फसल बर्बाद हो जाएंगे। उधर, अभी तक बिजली विभाग के किसी भी पदाधिकारी या कर्मचारी के तरफ से इस मामले में संतुष्टि पूर्ण जवाब सामने नहीं आया है।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AJIT

FirstBihar संवाददाता