ब्रेकिंग
Rajgir Glass Bridge : 250 फीट की ऊंचाई पर शीशे पर चलेंगे नन्हे कदम! राजगीर ग्लास ब्रिज पर 5 साल के बच्चों को मिली एंट्री, जानिए टिकट का पूरा खर्च...✦‘एनकाउंटर संस्कृति बंद होनी चाहिए’, मनेर में पुलिस एक्शन पर रोहिणी आचार्य ने उठाए सवाल✦Bihar Librarian Exam 2026: बिहार में लाइब्रेरियन बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर! 22 नवंबर को परीक्षा, एडमिट कार्ड पर आया नया अपडेट✦गाजियाबाद पुलिस चौकी विस्फोट मामले में बड़ा मोड़, तहरीक-उल-मुजाहिदीन ने ली धमाके की जिम्मेदारी✦Patna Road Accident : पटना में मौत बनकर दौड़ा ट्रक! कार से हुई आमने-सामने की टक्कर, एक की मौके पर मौत, दो की हालत गंभीर✦Rajgir Glass Bridge : 250 फीट की ऊंचाई पर शीशे पर चलेंगे नन्हे कदम! राजगीर ग्लास ब्रिज पर 5 साल के बच्चों को मिली एंट्री, जानिए टिकट का पूरा खर्च...✦‘एनकाउंटर संस्कृति बंद होनी चाहिए’, मनेर में पुलिस एक्शन पर रोहिणी आचार्य ने उठाए सवाल✦Bihar Librarian Exam 2026: बिहार में लाइब्रेरियन बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर! 22 नवंबर को परीक्षा, एडमिट कार्ड पर आया नया अपडेट✦गाजियाबाद पुलिस चौकी विस्फोट मामले में बड़ा मोड़, तहरीक-उल-मुजाहिदीन ने ली धमाके की जिम्मेदारी✦Patna Road Accident : पटना में मौत बनकर दौड़ा ट्रक! कार से हुई आमने-सामने की टक्कर, एक की मौके पर मौत, दो की हालत गंभीर

स्मैक तस्करी के खिलाफ छापेमारी करने निकले टाइगर मोबाइल जवान की हत्या, दो दिन बाद नदी में मिला शव

Bihar Crime News: बिहार के जहानाबाद में स्मैक तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करने निकले पुलिस जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया है। छापेमारी के लिए निकले जवान का शव दो दिन बाद नदी में मिला। शुरुआती आशंका तस्करों से जुड़े हमले की जताई...

स्मैक तस्करी के खिलाफ छापेमारी करने निकले टाइगर मोबाइल जवान की हत्या, दो दिन बाद नदी में मिला शव
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के जहानाबाद में स्मैक तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करने निकले टाइगर मोबाइल के जवान धनेश्वर यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. गुरुवार देर शाम छापेमारी के लिए निकले जवान का शव दो दिन बाद दरधा नदी से बरामद किया गया. घटना काको थाना क्षेत्र के नदियावां के पास की है. जवान का शव मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.


जानकारी के अनुसार, टाइगर मोबाइल जवान धनेश्वर यादव गुरुवार देर शाम स्मैक तस्करी के खिलाफ छापेमारी करने निकले थे. इसके बाद से ही उनका कोई पता नहीं चल रहा था. काफी खोजबीन के बावजूद जब जवान की जानकारी नहीं मिली तो पुलिस उनकी तलाश में जुटी रही. दो दिन बाद दरधा नदी में उनका शव मिलने की सूचना मिली.


मृतक जवान धनेश्वर यादव मूल रूप से भोजपुर जिले के आरा के रहने वाले थे. उनकी मौत की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में अफरा-तफरी मच गई. जवान की मौत को स्मैक तस्करी के खिलाफ कार्रवाई से जोड़कर देखा जा रहा है.


शव मिलने की सूचना पर एसपी, एएसपी और एसडीपीओ समेत कई पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे. अधिकारियों ने मौके का जायजा लिया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. शुरुआती जानकारी में स्मैक तस्करों द्वारा जवान की हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है.


पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि छापेमारी के लिए निकलने के बाद जवान के साथ क्या हुआ और उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई. घटना में शामिल लोगों की पहचान और उनकी भूमिका की भी जांच की जा रही है. पुलिस मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर आगे की कार्रवाई कर रही है.