ब्रेकिंग
मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला

बिहार में शराबी चूहों का नया कारनामा, अब खा गए एक्स रे मशीन!

JAHANABAD : बिहार में चूहों को लेकर अक्सर राजनीति होती रहती है. यहां चूहों की लीला भी गजब की है. अब चूहों ने रेफरल अस्पताल मखदुमपुर में एक्स रे मशीन को ही बर्बाद कर दिया है. इस संब

बिहार में शराबी चूहों का नया कारनामा, अब खा गए एक्स रे मशीन!
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JAHANABAD : बिहार में चूहों को लेकर अक्सर राजनीति होती रहती है. यहां चूहों की लीला भी गजब की है. अब चूहों ने रेफरल अस्पताल मखदुमपुर में एक्स रे मशीन को ही बर्बाद कर दिया है. इस संबंध में आरजेडी ने अपने ऑफिसियल ट्वीटर हैंडल से लिखा है,' चूहों द्वारा भागलपुर में 1100 करोड़ का बांध खाने के बाद, चूहों द्वारा पटना में 9 लाख लीटर शराब पीने के बाद, चूहों द्वारा करोड़ों की दवा पीने के बाद अब चूहे एक्स-रे मशीन खा गए'. वहीं राजद विधायक सतीश कुमार ने भ्रष्ट कागजी चूहों की गिरफ्तारी की मांग कर दी है. इस पर जदयू प्रवक्ता और पूर्व मंत्री नीरज कुमार ने कहा है कि विधायक जी राजनीतिक नेवले का खेल न खेलें.


आपको बता दें कि यह मामला जहानाबाद जिला स्थित रेफरल अस्पताल मखदुमपुर का है. बताया जा रहा है कि यहां राजद विधायक सतीश कुमार पहुंचे तो उन्हें जानकारी मिली कि 22 लाख के एक्स रे मशीन को चूहों ने चौपट कर दिया है. इसके बाद विधायक ने सरकार से चूहों की गिरफ्तारी की मांग कर दी. उनका मानना है कि असली चूहे भ्रष्ट अफसर हैं.


बता दें कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार से पूछा था कि कौन है थाने का चूहा जो शराब पी जा रहा है? वहीं राजद की प्रवक्ता रितु जायसवाल ने कहा कि बहुत खतरनाक चूहे हैं सुशासन की सरकार में. उन्होंने कहा कि बिहार में सुशासन के पर चूहों ने कुतर दिए हैं. नीति आयोग की रिपोर्ट में स्वास्थ्य व्यवस्था में सबसे निचले पायदान पर बिहार है, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पूछिए तो कहेंगे उन्हें कुछ पता नहीं. रितु जायसवाल ने यह भी कहा कि सुशासन की सरकार की कुर्सी चूहों ने कुतर दी है. वे कब गिर जाएंगे पता नहीं.


टैग्स