ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦संजय झा का बड़ा बयान, कहा..‘जिसे राजनीति करनी है, उसे JDU के आसपास आना होगा’, जेडीयू 20 है 19 नहीं✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦संजय झा का बड़ा बयान, कहा..‘जिसे राजनीति करनी है, उसे JDU के आसपास आना होगा’, जेडीयू 20 है 19 नहीं

बिहार: अवैध अस्पतालों के खिलाफ बड़ा एक्शन, स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की टीम ने तीन नर्सिंग होम को किया सील

JEHANABAD: जहानाबाद में स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की टीम ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर में अवैध तरीके से संचालित तीन निजी नर्सिंग होम सील कर दिया है। जहानाबाद ड

बिहार: अवैध अस्पतालों के खिलाफ बड़ा एक्शन, स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की टीम ने तीन नर्सिंग होम को किया सील
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JEHANABAD: जहानाबाद में स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की टीम ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर में अवैध तरीके से संचालित तीन निजी नर्सिंग होम सील कर दिया है। जहानाबाद डीएम रिची पांडे के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया था। डीएम के निर्देश पर टीम ने शहर के अस्पताल मोड़ और स्टेशन रोड में चल रहे तीनों नर्सिंग होम पर एक साथ धावा बोला। 


टीम की तरफ से जब संचालक से कागजातों की मांग की गई तो किसी तरह का कोई कागजात नर्सिंग होम के संचालकों द्वारा प्रस्तुत नहीं किया जा सका। नर्सिंग होम में व्यवस्था के नाम पर कमियां मिली हैं। छापेमारी के दौरान तीनों नर्सिंग होम के स्टाफ अस्पताल छोड़कर फरार हो गए। जिसके बाद टीम ने तीनों नर्सिंग होम जय श्री, तिरुपति और चाइल्ड विनायक को को सील कर दिया।


टीम का नेतृत्व कर रहे सीओ ने बताया कि छापेमारी टीम में मौजूद डॉक्टर ने जब कागजों की मांग की तो संचालक ने किसी तरह का कोई कागज नहीं दिखाया जिसके बाद नर्सिंग होम को सील कर दिया गया है। सीओ ने बताया कि जिले में अवैध नर्सिंग होम और जांच घरों के खिलाफ यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई से अवैध धंधेबाजों में हड़कंप मच गया है।



रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता