ब्रेकिंग
अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..

बिहार: मॉल प्रबंधन ने दे दिया ऐसा ऑफर कि टूट पड़ा पूरा शहर, बुलानी पड़ गई पुलिस

JEHANABAD: जहानाबाद में आज उस वक्त अजीबो-गरीब स्थिति उत्पन्न हो गई, जब एक मॉल में खरीददारी करने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। एसबीआई

बिहार: मॉल प्रबंधन ने दे दिया ऐसा ऑफर कि टूट पड़ा पूरा शहर, बुलानी पड़ गई पुलिस
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JEHANABAD: जहानाबाद में आज उस वक्त अजीबो-गरीब स्थिति उत्पन्न हो गई, जब एक मॉल में खरीददारी करने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। एसबीआई कैंपस के पास संचालित इस मार्ट ग्राहकों की इतनी भीड़ उमड़ी कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बुलानी बड़ी। भीड़ इतनी अधिक थी कि गर्मी के कारण कई महिलाएं बेहोश होकर गिर गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद हालात को काबू में किया।


दरअसल, मॉल प्रबंधन ने ग्राहकों को 19 मई से मॉल के सभी सामानों पर 70 प्रतिशत की छूट देने का ऑफर दिया था। इसको लेकर पिछले कुछ दिनों से शहर में मॉल प्रबंधन द्वारा प्रचार प्रसार भी किया जा रहा था। गुरुवार को जैसे ही मॉल खुला लोगों की भारी भीड़ खरीददारी करने के लिए मॉल में उमड़ पड़ी। हालात को बिगड़ता देख मॉल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी।


सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित किया। मॉल प्रबंधन की मानें तो उन्हें उम्मीद नहीं थी कि इतनी बड़ी संख्या में ग्राहक मॉल पहुंच जाएंगे। अगर यह पता होता तो पहले ही पुलिस को सूचना दे दी गई होती। बता दें कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मॉल प्रबंधन द्वारा किसी तरह की कोई व्यवस्था नहीं की गई थी जिसके कारण बेकाबू भीड़ को संभालना मुश्किल हो गया। 

टैग्स