ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Bihar News: बिहार का घूसखोर राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार, पांच हजार रिश्वत लेते निगरानी की टीम ने रंगे हाथ दबोचा

Bihar News: बिहार के जहानाबाद में राजस्व कर्मचारी अविनाश कुमार को पांच हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ निगरानी विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया। दाखिल खारिज के नाम पर एयरफोर्स के रिटायर्ड अफसर से रिश्वत मांगने की शिकायत पर कार्रवाई की गई।

Bihar News
घूसखोर गिरफ्तार
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के जहानाबाद जिले के सदर प्रखंड के राजस्व कर्मचारी अविनाश कुमार को निगरानी की टीम ने पांच हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। निगरानी विभाग के इस एक्शन के बाद सरकारी कर्मियों में हड़कंप मच गया है।


बताया जा रहा है कि राजस्व कर्मचारी अविनाश कुमार अपने कार्यालय में ही दाखिल खारिज के नाम पर एयरफोर्स के रिटायर्ड अधिकारी पुष्कर कुमार से रिश्वत की डिमांड कर रहा था। वह अपनी जमीन के दाखिल खारिज के लिए पिछले कई महीनों से कार्यालय का चक्कर काट रहे थे। दाखिल खारिज करने के एवज में उनसे पांच हजार रुपये की मांग की थी।


इस बात की शिकायत पुष्कर ने निगरानी विभाग से की। जिसके बाद निगरानी विभाग की टीम ने मामला दर्ज किया और मंगलवार को सदर प्रखंड के पुराने कार्यालय से अविनाश कुमार को पैसा लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद निगरानी विभाग की टीम ने अब आगे की कार्रवाई के लिए कर्मचारी को अपने साथ पटना ले गई है। 


इस मामले में फरियादी पुष्कर कुमार ने बताया कि उन्होंने अपनी जमीन के दाखिल खारिज के लिए राजस्व कर्मचारी के पास ऑनलाइन आवेदन किया था, जिसका एक बार रिजेक्ट कर दिया गया। जब इस बात की जानकारी लगाने राजस्व कर्मचारी से मिले तो उन्होंने पांच हजार रुपए की मांग कर दी। जिसकी शिकायत उन्होंने निगरानी विभाग से की थी।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता