ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हादसे के बाद भड़का गुस्सा, उग्र भीड़ ने सड़क जाम कर थानाध्यक्ष से की मारपीट

Bihar Road Accident: बिहार के जहानाबाद जिले में गुरुवार को एक सड़क हादसे के बाद हालात अचानक तनावपूर्ण हो गए। टैंकर और स्कूटी की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों का गुस्सा भड़क उठा। स्थिति तब और बिगड़ गई जब पुलिस टीम को...

बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हादसे के बाद भड़का गुस्सा, उग्र भीड़ ने सड़क जाम कर थानाध्यक्ष से की मारपीट
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Road Accident: बिहार के जहानाबाद जिले में पटना-गया राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-22 पर गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे के बाद हालात बेकाबू हो गए। कामदेव बिगहा मोड़ के समीप टैंकर और स्कूटी की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। देखते ही देखते गुस्साई भीड़ ने सड़क जाम कर दिया और मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। इस दौरान कल्पा थाना अध्यक्ष अनंत कुमार के साथ भी मारपीट की गई।


मृतक की पहचान सिकरिया थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव निवासी रविकांत कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रविकांत स्कूटी से अपने गांव से जहानाबाद बाजार जा रहे थे। इसी दौरान कामदेव बिगहा मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार टैंकर ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रविकांत गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।


घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। कल्पा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल रविकांत को इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।


जैसे ही परिजनों और ग्रामीणों को मौत की सूचना मिली, वे बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए और NH-22 को जाम कर दिया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। आक्रोशित लोग मुआवजे और दोषी चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। माहौल इतना तनावपूर्ण हो गया कि जाम हटाने पहुंची पुलिस टीम को भारी विरोध का सामना करना पड़ा।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जाम हटाने के दौरान कुछ उग्र लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी। इसी दौरान कल्पा थाना अध्यक्ष अनंत कुमार को भी भीड़ ने घेर लिया और उनके साथ मारपीट की गई। अचानक हुए इस हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस बल को स्थिति संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।


करीब एक घंटे तक NH-22 पर जाम की स्थिति बनी रही। प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने की कोशिश की। काफी देर तक समझाने-बुझाने और आश्वासन देने के बाद आक्रोशित लोग शांत हुए और सड़क जाम हटाया गया। इसके बाद यातायात फिर से सामान्य हो सका।


पुलिस ने टैंकर को कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक हादसे के बाद मौके से फरार बताया जा रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वहीं, थानाध्यक्ष के साथ मारपीट करने वालों की पहचान भी वीडियो फुटेज के आधार पर की जा रही है।


(जहानाबाद से अजीत कुमार की रिपोर्ट)