ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

इंटर के टॉपर स्टूडेंट ने किया सुसाइड, जहर पीकर की आत्महत्या

JEHANABAD : कोरोना संकट की महामारी के बीच एक बड़ी घटना सामने आई है. इस घटना ने सबको अंदर से झकझोर कर रख दिया है. माकन मालिक की प्रताड़ना से तंग आकर इंटरमीडिएट के टॉपर स्टूडेंट

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

JEHANABAD :  कोरोना संकट की महामारी के बीच एक बड़ी घटना सामने आई है. इस घटना ने सबको अंदर से झकझोर कर रख दिया है. माकन मालिक की प्रताड़ना से तंग आकर इंटरमीडिएट के टॉपर स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया है. जहर पीकर उसने जान दे दी है. पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना जहानाबद जिले की है. जहां नगर थाना के आदर्श नगर मोहल्ले में इंटरमीडिएट के टॉपर स्टूडेंट ने जहर पीकर आत्महत्या कर ली है. मृतक लड़की ने अपने जिले में इंटरमीडिएट की परीक्षा में टॉप किया था. बताया जा रहा है कि टॉपर स्टूडेंट आदर्श नगर में किराए के मकान में अपने परिवार के साथ रहती थी. परिवारवालों का आरोप है कि माकन मालिक की प्रताड़ना से तंग आकर लड़की ने ये कदम उठाया है.


मृतक छात्रा के परिजनों का कहना है कि वे लोग जिस मकाम में रहते हैं. उसी मकाम के मालिक की बेटी अपने आशिक के साथ घर से फरार हो गई थी. इसी बात को लेकर मकाम मालिक अक्सर छात्रा और उसके परिजनों को तंग करता था. उनके साथ गाली-गलौज भी किया करता था. मकाम मालिक आरोप लगाता था कि प्रेमी के साथ उसकी लड़की के भागने के पीछे इनलोगों का ही हाथ है.


मकाम मालिक की ओर से लगाए जा रहे आरोपों को टॉपर छात्रा और उसके परिजन बेबुनियाद बताते थे. छात्रा मकाम लाइक के आरोपों का हमेशा विरोध करती थी. लेकिन इसके बावजूद भी मकान मालिक अपनी आदतों से बाज नहीं आया और वह आरोप लगाते रहा. परिजनों का कहना है कि इसी बात से तंग आकर छात्रा ने आत्महत्या जैसी बड़ी कदम उठाई. इस घटना के बाद मृतक छात्रा के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.


आत्महत्या की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. पुलिस ने डेड बॉडी को फिलहाल पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. पुलिस के मुताबिक आरोपी मकाम मालिक से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता