ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

Bihar News: यह कैसा सम्मान? बिहार बंद के दौरान BJP नेता ने महिला टीचर का किया अपमान,सवाल पूछने पर कार्यकर्त्ता बरसाने लगीं थप्पड़

Bihar News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उन दिवंगत मां की हीराबेन मोदी के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में बिहार बंद किया गया है। जहानाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, एक महिला शिक्षक के साथ बुरी तरह से मारपीट किया है।

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Bihar News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उन दिवंगत मां की हीराबेन मोदी के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महिला मोर्चा ने आज यानि गुरुवार को बिहार बंद है। यह बंद सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। बंद का नेतृत्व भाजपा महिला मोर्चा कर रही है, जो इस मुद्दे पर राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही हैं। बिहार के जहानाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, एक महिला शिक्षक के साथ बुरी तरह से मारपीट कर दिया गया।


जानकारी के मुताबिक, घटना जिले के अरवल मोड़ पर सुबह-सुबह ही भाजपा पार्टी के महिलाओं के द्वारा बंद करवाया जा रहा था इस दौरान एक महिला आकर सभी का मोबाइल से फोटो और वीडियो बनाने लगी। जिसके बाद सभी बंद समर्थक महिलाएं आक्रोशित हो गई और उस आक्रोश के बाद महिला शिक्षक के साथ बुरी तरह से मारपीट कर दिया गया। जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंचकर उसे महिला को फिलहाल उस भीड़ से किसी तरह से निकाल कर थाना ले जाया गया है।


बताया जा रहा है कि भाजपा महिला मोर्चा के सैकड़ो महिलाओं के द्वारा अरवल मोड पर सड़क मार्ग और दुकानों को बंद करवाया जा रहा था। उसी दौरान यह महिला खुद को शिक्षक बताने वाली उन लोगों का जाकर फोटो वीडियो बनाने लगी। इसी बात पर सभी लोग आक्रोशित हो गए और उस महिला के साथ बुरी तरह से मारपीट कर दिया गया।  


वहीं इस मामले में भाजपा महिला मोर्चा के महिलाओं ने बताया कि यह राजद पार्टी का एजेंट है और उसी के लिए यह काम करती है जब हम लोग के द्वारा बंद करवाया जा रहा है तो यह फोटो वीडियो क्यों बना रही है लेकिन वही घायल महिला ने बताया कि मैं एक शिक्षक हूं और मैं किसी राजद पार्टी का एजेंट या कार्यकर्ता नहीं हूं। इस घटना के बाद अब सवाल यह उठ रहा है कि यह महिला के सम्मान के लिए विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है लेकिन बीजेपी का यह कौन सा सम्मान देने का तरीका है। एक ओर महिला के सम्मान में महिलाएं सड़क पर उतरी है, तो दूकरी ओर महिला शिक्षक को अपनी रौब दिखाकर मारपीट कर रही हैं।  

जहानाबाद से अजीत कुमार की रिपोर्ट