ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालबांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवाल

अरवल के श्रम अधिकारी की गाड़ी ने तीन लोगों को रौंदा, गुस्साए लोगों ने ड्राइवर को बनाया बंधक

JEHANABAD : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की सड़क हादसे में जान जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला जहानाबाद से

अरवल के श्रम अधिकारी की गाड़ी ने तीन लोगों को रौंदा, गुस्साए लोगों ने ड्राइवर को बनाया बंधक
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

JEHANABAD : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की सड़क हादसे में जान जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला जहानाबाद से निकल कर सामने आ रहा है। जहां श्रम विभाग की गाड़ी ने तीनों को कुचल दिया। जहां चालक के भागने पर ग्रामीणों ने उसे बंधक बना लिया। वहीं, अब मामले की जांच में पुलिस जुट गई है। 


मिली जानकारी के अनुसार जिले में श्रम विभाग की गाड़ी ने तीन लोगों को रौंद दिया। जिससे एक महिला और एक युवक की मौत हो गई। वहीं, एक व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया। इस घटना में घायल की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, घटना से नाराज ग्रामीणों ने चालक को बंधक बनाते हुए पेड़ में रस्सी से बांध दिया। इसके बाद पुलिस बड़ी मशक्कत के बाद उसे बंधन से मुक्त कराया। अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 


बताया जा रहा है कि,श्रम विभाग के अधिकारी प्रवीण कुमार अपनी गाड़ी से जहानाबाद से अरवल के कुर्था जा रहे थे। उसी वक्त आलमपुर गांव के पास उनके ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया और बाइक सवार दो युवक को धक्का मार दी। इससे विक्रम और कर्ण नाम के दो युवक घायल हो गए जिसमें इलाज के दौरान एक की मौत हो गई। वहीं, इस दुर्घटना के बाद तेज रफ्तार में गाड़ी भगाने के क्रम में ड्राइवर ने आगे थोड़ी दूर पर चैनपुरा गांव के समीप घर के आगे खड़ी महिला को रौंद दिया। इसके बाद गाड़ी अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। 


इधर, घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और घायल महिला को शकुराबाद अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से जहानाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, इलाज के दौरान महिला धमंती देवी और युवक कर्ण की मौत हो गई। घटना से नाराज ग्रामीणों ने चालक धर्मेंद्र कुमार को बंधक बनाते हुए पिटाई कर दी और पेड़ में बांध दिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई और ग्रामीणों के चंगुल से ड्राइवर को मुक्त कराया। पुलिस अपने साथ ड्राइवर को लेकर थाना चली गई। पुलिस ने गाड़ी को भी जब्त कर लिया है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन करने में जुटी है।