ब्रेकिंग
सीवान में आर्केस्ट्रा डांसर के साथ सामूहिक दुष्कर्म, चार युवकों के खिलाफ FIR दर्जदरभंगा एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान स्पाइसजेट विमान का टायर फटाबिहार की सड़क परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार, गडकरी से मिले सम्राट चौधरीएक विवाह ऐसा भी: फेसबुक-इंस्टाग्राम से शुरू हुई प्रेम कहानी, अलीशा ने जोगेंद्र संग लिए सात फेरे'May I Help You' बना मजाक! जमुई स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान सोते मिले पुलिसकर्मी, वंदे भारत के गुजरने के बाद भी नहीं खुली नींद सीवान में आर्केस्ट्रा डांसर के साथ सामूहिक दुष्कर्म, चार युवकों के खिलाफ FIR दर्जदरभंगा एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान स्पाइसजेट विमान का टायर फटाबिहार की सड़क परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार, गडकरी से मिले सम्राट चौधरीएक विवाह ऐसा भी: फेसबुक-इंस्टाग्राम से शुरू हुई प्रेम कहानी, अलीशा ने जोगेंद्र संग लिए सात फेरे'May I Help You' बना मजाक! जमुई स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान सोते मिले पुलिसकर्मी, वंदे भारत के गुजरने के बाद भी नहीं खुली नींद

बिहार में बनेगा IT HUB, 20 आईटी कंपनियां करेंगी निवेश... युवाओं को मिलेगा रोजगार

Bihar IT HUB: बिहार में आईटी सेक्टर में उछाल देखने को मिल रहा है. कई बड़ी कंपनियां राज्य में निवेश करने के लिए उत्सुक हैं, जिससे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं.

Bihar IT HUB
Bihar IT HUB
© Bihar IT HUB
User1
3 मिनट

Bihar IT HUB: बिहार में आईटी सेक्टर में उछाल आने वाला है। राज्य सरकार की नई आईटी नीति 2024 के तहत 40 से अधिक कंपनियों ने बिहार में निवेश का प्रस्ताव दिया है। इनमें से 20 कंपनियों के साथ करार हो चुका है और निवेश का लाभ उठाने के लिए 10 बड़ी आईटी कंपनियों ने रजिस्ट्रेशन भी करा लिया है। इन कंपनियों के निवेश के बाद राज्य में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। जिससे आईटी सेक्टर के इंजीनियरों को रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में नहीं जाना पड़ेगा।


कंपनियों की दिलचस्पी 

आईटी, आईटीईएस, इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम डिजाइन एंड मैन्युफैक्चरिंग (ईएसडीएम), डाटा सेंटर, ड्रोन, लैपटॉप बनाने वाली कंपनियों समेत कई अन्य कंपनियों ने बिहार में निवेश करने की इच्छा जताई है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक जय श्री टेक्नोलॉजीज (हेलोवेयर), सुपरसेवा, एक्सेल डॉट, एवीपीएल जैसी कंपनियां राज्य में निवेश करेंगी।


निवेशकों को आकर्षित करने के लिए आकर्षक प्रोत्साहन 

बिहार सरकार निवेशकों को आकर्षित करने के लिए कई तरह के प्रोत्साहन दे रही है। अगर कोई कंपनी 100 करोड़ रुपये का निवेश करती है तो उसे प्रोत्साहन के तौर पर उस कंपनी को 70 फीसदी तक का लाभ मिलता है। यह अन्य राज्यों की तुलना में सबसे अधिक है. यहां इकाई लगाने के लिए पटना में 10 लाख वर्ग फीट से अधिक प्लग एंड प्ले ऑफिस स्पेस उपलब्ध है। यहां आईटी प्रोफेशनल्स की बड़ी संख्या है। ऐसे में अब बड़ी संख्या में सॉफ्टवेयर, आईटी इंजीनियरराज्य में वापस आने की इच्छा जता रहे हैं. 


दूसरे राज्यों में रोड शो 

बिहार आईटी नीति 2024 के तहत राज्य में निवेश तेजी से बढ़ रहा है। कंपनियां राज्य में निवेश करने में रुचि दिखा रही हैं और उन्हें सरकार की ओर से हर संभव मदद भी दी जा रही है। आईटी सेक्टर में निवेश बढ़ाने के साथ-साथ युवाओं के लिए रोजगार का सृजन होगा और विभाग का लक्ष्य बिहार में ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार मुहैया कराना है। आईटी सेक्टर में निवेश के लिए विभाग के अधिकारी दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु जैसे शहरों में रोड शो कर रहे हैं, ताकि बड़ी कंपनियां बिहार में निवेश करें।