ब्रेकिंग
नवजात की मौत के बाद सदर अस्पताल में हंगामा! परिजनों ने लगाया बच्चा बदलने का आरोपबेटे का शव देखते ही मां ने तोड़ा दम! सहरसा में एक ही आंगन से उठीं मां-बेटे की अर्थियां, पसरा मातमSBI में नौकरी का बड़ा मौका! बैंक करेगा 12 हजार भर्तियां, 250 नई शाखाएं भी खुलेंगी; जानिए किन पदों पर होगी नियुक्तिनिशांत मिश्रा बने LJP रामविलास के बिहार प्रदेश मीडिया प्रभारी, चिराग पासवान के निर्देश पर नियुक्तिमुजफ्फरपुर में पति-पत्नी के ड्रग कनेक्शन का भंडाफोड़! 2 लाख की हेरोइन के साथ गिरफ्तारी, महुआ से जुड़े सिंडिकेट का खुलासानवजात की मौत के बाद सदर अस्पताल में हंगामा! परिजनों ने लगाया बच्चा बदलने का आरोपबेटे का शव देखते ही मां ने तोड़ा दम! सहरसा में एक ही आंगन से उठीं मां-बेटे की अर्थियां, पसरा मातमSBI में नौकरी का बड़ा मौका! बैंक करेगा 12 हजार भर्तियां, 250 नई शाखाएं भी खुलेंगी; जानिए किन पदों पर होगी नियुक्तिनिशांत मिश्रा बने LJP रामविलास के बिहार प्रदेश मीडिया प्रभारी, चिराग पासवान के निर्देश पर नियुक्तिमुजफ्फरपुर में पति-पत्नी के ड्रग कनेक्शन का भंडाफोड़! 2 लाख की हेरोइन के साथ गिरफ्तारी, महुआ से जुड़े सिंडिकेट का खुलासा

बिहार में इस रूट पर 8 घंटे बाधित रहा ट्रेनों का परिचालन, 7 गाड़ियों को किया गया कैंसिल, जानिए.. वजह

SAHARSA: पूर्णिया से सहरसा आ रही ट्रेन के इंजन का कारु खिरहरी हॉल्ट पर चक्का जाम होने के कारण सहरसा-पूर्णिया-कटिहार रूट पर ट्रेनों का परिचालन गुरुवार की देर रात से बाधित हो गया। इस

बिहार में इस रूट पर 8 घंटे बाधित रहा ट्रेनों का परिचालन, 7 गाड़ियों को किया गया कैंसिल, जानिए.. वजह
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAHARSA: पूर्णिया से सहरसा आ रही ट्रेन के इंजन का कारु खिरहरी हॉल्ट पर चक्का जाम होने के कारण सहरसा-पूर्णिया-कटिहार रूट पर ट्रेनों का परिचालन गुरुवार की देर रात से बाधित हो गया। इस रूट पर करीब 8 घंटे तक ट्रेनों को परिचालन बाधित रहा। शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे के बाद ट्रेनों का परिचालन सामान्य हुआ। इस दौरान सात ट्रेनों को कैंसिल करना पड़ा जबकि तीन को शॉर्ट टर्मिनेट कर चलाया गया।


जानकारी के मुताबिक, खिरहरी हॉल्ट पर ट्रेन के इंजन का चक्का जाम होने के कारण रेलवे के टेक्निशियन रात से लेकर अगले दिन सुबह तक उसे ठीक करने में लगे रहे। इस दौरान कई ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी रहीं। मनिहारी से जयनगर जाने वाली जानकी एक्सप्रेस जानकीनगर में खड़ी रही जबकि पूर्णिया कोर्ट-पाटलिपुत्र जनहित एक्सप्रेस मधेपुरा में खड़ी रही। रेलवे ने जनसेवा एक्सप्रेस को सहरसा-पूर्णिया कोर्ट के बीच रद्द करते सहरसा से चलाने का निर्णय लिया है।


इस दौरान मानसी रूट से सहरसा स्टेशन आने और वहां से खुलने वाली ट्रेनों के परिचालन भी प्रभाविता रहा। जिन सात ट्रेनों को कैंसिल किया गया उसमें, पाटलिपुत्र-सहरसा जनहित एक्सप्रेस, सहरसा-पूर्णिया कोर्ट(05240), पूर्णिया कोर्ट-सहरसा(05239), सहरसा-बिहारीगंज अप डाउन(05230/05229), बिहारीगंज-पूर्णिया कोर्ट अप और डाउन(05237/05238) शामिल हैं जबकि तीन ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेटेड किया गया है।