ब्रेकिंग
वाराणसी पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, बाबा विश्वनाथ का किया दर्शन; सीएम योगी को लेकर की यह भविष्यवाणी✦Patna News: GPO गोलंबर के पास पार्किंग होगी महंगी! अक्टूबर से देना होगा पैसा, ऐसे कटेगा टिकट✦बिहार में बेखौफ हुए अपराधी, दुकान के अंदर दिव्यांग मुर्गा दुकानदार की गला काटकर हत्या, इलाके में सनसनी✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में जातियों का खेल उलटा! 24 चेहरों में 14 सवर्ण, OBC-EBC को कितनी हिस्सेदारी?✦Mokama Politics : मोकामा में विरासत की नई जंग! अनंत सिंह के बाद अब सूरजभान सिंह के बेटे की एंट्री, मरांची में दिखा सियासत का नया रंग✦वाराणसी पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, बाबा विश्वनाथ का किया दर्शन; सीएम योगी को लेकर की यह भविष्यवाणी✦Patna News: GPO गोलंबर के पास पार्किंग होगी महंगी! अक्टूबर से देना होगा पैसा, ऐसे कटेगा टिकट✦बिहार में बेखौफ हुए अपराधी, दुकान के अंदर दिव्यांग मुर्गा दुकानदार की गला काटकर हत्या, इलाके में सनसनी✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में जातियों का खेल उलटा! 24 चेहरों में 14 सवर्ण, OBC-EBC को कितनी हिस्सेदारी?✦Mokama Politics : मोकामा में विरासत की नई जंग! अनंत सिंह के बाद अब सूरजभान सिंह के बेटे की एंट्री, मरांची में दिखा सियासत का नया रंग

इस दिन होगा पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल रन, जानिए.. ट्रेन की टाइमिंग

PATNA/RANCHI: वंदे भारत एक्सप्रेस को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। पटना और रांची के बीच जल्द ही इस ट्रेन का परिचालन शुरू हो जाएगा। आगामी 11 जून को इस ट्रेन का ट्रायल रन होगा। ट्र

इस दिन होगा पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल रन, जानिए.. ट्रेन की टाइमिंग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA/RANCHI: वंदे भारत एक्सप्रेस को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। पटना और रांची के बीच जल्द ही इस ट्रेन का परिचालन शुरू हो जाएगा। आगामी 11 जून को इस ट्रेन का ट्रायल रन होगा। ट्रायल रन के दौरान वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 6:55 बजे पटना से खुलेगी और दोपहर 1:00 बजे राजधानी रांची पहुंचेगी जबकि दोपहर 02:20 बजे यब ट्रेन रांची स्टेशन से खुलेगी और शाम 8:25 बजे पटना जक्शन पहुंचेगी।


वंदे भारत एक्सप्रेस के ट्रायल रन को लेकर हाजीपुर रेलवे जोन ने दानापुर और धनबाद रेल डिवीजन को ट्रायल रन के दौरान TI प्रतिनियुक्ति करने को कहा है जो ट्रायल के दौरान हर पल की रिपोर्ट देंगे।उधर, इस ट्रेन के परिचालन को लेकर पूर्व मध्य रेलवे की तरफ से रेल कर्मियों को ट्रेनिंग दी जा रही है। रेलवे के वरीय अधिकारियों की देखरेख में कर्मियों को ट्रेंड किया जा रहा है।


बता दें कि बीते 6 जून को वंदे भारत एक्सप्रेस के 8 कोच चेन्नई से पटना पहुंची थी। पटना जंक्शन के 7 नंबर प्लेटफॉर्म पर पहुंचते ही ट्रेन को देखने के लिए लोग उमड़ पड़े थे। 11 जून को पटना से रांची के बीच ट्रेन का ट्रायल रन कराया जाएगा। ट्रायल रन के दौरान सभी बिंदु की बारीकी से जांच होगी। सबकुछ ठीक रहा तो जल्द ही इसका परिचालन शुरू हो जाएगा। वंदे भारत एक्सप्रेस से पटना से रांची के बीच की दूरी महज 6 घंटे में तय होगी।