ब्रेकिंग
Bihar IAS Transfer: आधा दर्जन IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव, अनिल कुमार को भवन निर्माण निगम की जिम्मेदारी जमुई में पहली बार महिला IPS अधिकारी बनीं SDPO, दीप्ति मोनाली ने संभाला कार्यभारबिहार पुलिस सेवा के 3 अधिकारियों का तबादला, कुंदन कुमार बने पटना के SP प्रशासन; देखें पूरी लिस्टBihar Ips Transfer: सम्राट सरकार ने 10 आईपीएस अफसरों का किया ट्रांसफऱ, दो अफसर बने SP तो 8 को SDPO के पद पर मिली पोस्टिंग, लिस्ट देखें...जन्माष्टमी पर कृष्ण बना मासूम… खेल-खेल में निगल गया मोती, सांस की नली में फंसा; अस्पताल पहुंचने से पहले मौतBihar IAS Transfer: आधा दर्जन IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव, अनिल कुमार को भवन निर्माण निगम की जिम्मेदारी जमुई में पहली बार महिला IPS अधिकारी बनीं SDPO, दीप्ति मोनाली ने संभाला कार्यभारबिहार पुलिस सेवा के 3 अधिकारियों का तबादला, कुंदन कुमार बने पटना के SP प्रशासन; देखें पूरी लिस्टBihar Ips Transfer: सम्राट सरकार ने 10 आईपीएस अफसरों का किया ट्रांसफऱ, दो अफसर बने SP तो 8 को SDPO के पद पर मिली पोस्टिंग, लिस्ट देखें...जन्माष्टमी पर कृष्ण बना मासूम… खेल-खेल में निगल गया मोती, सांस की नली में फंसा; अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

IPS Transfer Posting: इस तेज तर्रार IPS अधिकारी को बनाया गया पटना का ग्रामीण एसपी, विक्रम सिहाग को PHQ ने वापस बुलाया; दुलारचंद हत्याकांड में गिरी थी गाज

IPS Transfer Posting: बिहार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल हुआ है. पटना के ट्रैफिक एसपी अपराजित को बने पटना का ग्रामीण एसपी बनाया गया है. वहीं दुलारचंद हत्याकांड के बाद IPS विक्रम सिहाग को हटाकर पुलिस मुख्यालय ने वापस बुला लिया है.

IPS Transfer Posting
© File
Mukesh Srivastava
2 मिनट

IPS Transfer Posting: बड़ी खबर बिहार के पुलिस महकमे से निकलकर सामने आ रही है, जहां बिहार सरकार के गृह विभाग ने पटना के ट्रैफिक एसपी अपराजित को नई जिम्मेवारी सौंपी है। उन्हें पटना का ग्रामीण एसपी बनाया गया है। इससे पहले विक्रम सिहाग पटना के ग्रामीण एसपी थी, जिन्हें दुलारचंद हत्याकांड के बाद हटा दिया गया था। बिहार पुलिस मुख्यालय ने उन्हें वापस बुला लिया है और फिलहाल उनकी पोस्टिंग नहीं की गई है।


दरअसल, बीते दिनों बाढ़ के मोकामा में जन सुराज पार्टी के लिए चुनाव प्रचार कर रहे दुरारचंद यादव की हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड का आरोप वहां के बाहुबली नेता और मोकामा सीट से जेडीयू के उम्मीदवार अनंत सिंह पर लगा था। 


इस मामले में अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद चुनाव आयोग के निर्देश पर पटना के ग्रामीण एसपी विक्रम सिहाग समेत दो एसडीपीओ और एसडीओ का तबादला कर दिया गया था। इनमें से एक एसडीपीओ को सस्पेंड करने का निर्देश जारी किया गया था।


बाढ़ के एसडीओ चंदन कुमार को हटाकर आईएएस अफसर आशिष कुमार को वहां भेजा गया था। वही बाढ़ एसडीपीओ 1 राकेश कुमार की जगह सीआईडी के डीएसपी आनंद कुमार सिंह को वहां तैनात किया गया था जबकि बाढ़ एसडीपीओ 2 अभिषेक सिंह की जगह एटीएस के डीएसपी आयुष श्रीवास्तव को भेजा गया था। 


वहीं पटना के ग्रामीण एसपी विक्रम सिहाग को आयोग ने हटाने का आदेश दिया था और 2 नवम्बर को दोपहर 12 बजे तक पूरी रिपोर्ट मांगी थी।आयोग के आदेश पर विक्रम सिहाग की जगह अब पटना के ट्रैफिक एसपी को पटना ग्रामीण का एसपी बनाया गया है वहीं विक्रम सिहाग को पुलिस मुख्यालय में पदस्थापन की प्रतिक्षा में योगदान करने का आदेश जारी किया गया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता