ब्रेकिंग
मुखिया के बेटे ने पत्नी से मिलाने के बहाने महिला को बुलाया घर, फिर ऊपर ले जाकर की ऐसी हरकत; थाने पहुंचा मामला✦Bihar News : बिहार में दुर्गा विसर्जन पर आधी रात बवाल! बड़ी देवी से पहले दूसरी प्रतिमाओं का विसर्जन, सड़क पर उतरे लोग✦फेसबुक पर वित्त विभाग के नाम से आया विज्ञापन, निवेश का झांसा देकर कारोबारी से 18 लाख की ठगी✦Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह के कैंडिडेट अब अपने ही घर में घिरे! नवादा में चंदन सिंह की एंट्री से बदले समीकरण, नीरज के लिए मांगा वोट✦Bhagalpur Double Murder: भागलपुर में सुबह-सुबह डबल मर्डर, दंपती को गोलियों से भूना, इलाके में मचा हड़कंप✦मुखिया के बेटे ने पत्नी से मिलाने के बहाने महिला को बुलाया घर, फिर ऊपर ले जाकर की ऐसी हरकत; थाने पहुंचा मामला✦Bihar News : बिहार में दुर्गा विसर्जन पर आधी रात बवाल! बड़ी देवी से पहले दूसरी प्रतिमाओं का विसर्जन, सड़क पर उतरे लोग✦फेसबुक पर वित्त विभाग के नाम से आया विज्ञापन, निवेश का झांसा देकर कारोबारी से 18 लाख की ठगी✦Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह के कैंडिडेट अब अपने ही घर में घिरे! नवादा में चंदन सिंह की एंट्री से बदले समीकरण, नीरज के लिए मांगा वोट✦Bhagalpur Double Murder: भागलपुर में सुबह-सुबह डबल मर्डर, दंपती को गोलियों से भूना, इलाके में मचा हड़कंप

फेसबुक पर वित्त विभाग के नाम से आया विज्ञापन, निवेश का झांसा देकर कारोबारी से 18 लाख की ठगी

Patna Cyber Fraud: पटना में फेसबुक पर वित्त मंत्रालय से जुड़ी योजना में निवेश का झांसा देकर एक कारोबारी से 18 लाख रुपये से अधिक की ठगी कर ली गई। वहीं, क्रेडिट कार्ड हेल्पलाइन कर्मी बनकर एक अन्य व्यक्ति को 98 हजार रुपये का चूना लगाया गया। जानिए...

फेसबुक पर वित्त विभाग के नाम से आया विज्ञापन, निवेश का झांसा देकर कारोबारी से 18 लाख की ठगी
Ramakant kumar
4 मिनट

Patna Cyber Fraud: पटना में फेसबुक पर निवेश का फर्जी विज्ञापन देखकर एक कारोबारी साइबर ठगों के जाल में फंस गए. ठगों ने वित्त विभाग से जुड़ी योजनाओं में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर एक एप के जरिए उनसे 18 लाख 23 हजार 643 रुपये ठग लिए. मामले में पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.


मामला सुलतानगंज थाना क्षेत्र के पत्थर की मस्जिद इलाके का है. पीड़ित मनोज जायसवाल के बेटे रोहन कुमार ने पुलिस को बताया कि उनके पिता टेंट का कारोबार करते हैं. कारोबार में निवेश कर बेहतर मुनाफा कमाने के लिए उन्होंने फेसबुक पर एक विज्ञापन देखा था. विज्ञापन में वित्त मंत्रालय से संबंधित योजनाओं में निवेश का दावा किया गया था.


विज्ञापन के जरिए कोरा ट्रेड इंवेस्टमेंट नाम के एक एप का लिंक दिया गया था. लिंक पर क्लिक करने के बाद निवेश के संबंध में व्हाट्सएप पर लगातार संदेश आने लगे. शुरुआत में पंजीकरण के नाम पर 18,500 रुपये लिए गए. इसके बाद ठगों ने निवेश पर मोटा मुनाफा मिलने का भरोसा दिलाकर अलग-अलग किस्तों में रकम जमा कराई.


17 जून से 30 जुलाई तक चलता रहा ठगी का खेल

रोहन कुमार के अनुसार, 17 जून से 30 जुलाई के बीच उनके पिता से लगातार रकम जमा कराई जाती रही. इस दौरान साइबर ठगों ने पहले 16 लाख 23 हजार 643 रुपये जमा करा लिए. इसके बाद उन्हें बताया गया कि निवेश की रकम मुनाफे के साथ बढ़कर 33 लाख रुपये हो गई है.


जब पीड़ित ने अपनी रकम वापस मांगी तो ठगों ने पैसे निकालने के नाम पर आठ प्रतिशत बैंक फीस देने की बात कही. मुनाफे की रकम वापस मिलने के भरोसे में आकर पीड़ित ने करीब दो लाख रुपये और दे दिए. इसके बाद भी रकम वापस नहीं मिली.


बेटे को बताई पूरी बात, तब हुआ ठगी का शक

काफी समय तक पैसे वापस नहीं मिलने पर मनोज जायसवाल ने पूरी बात अपने बेटे रोहन कुमार को बताई. रोहन ने ठगों से दिए गए व्हाट्सएप नंबर पर संपर्क किया, जिसके बाद उन्हें ठगी का शक हुआ. रोहन के मुताबिक, व्हाट्सएप पर बातचीत करने वाले अधिकतर नंबर यूके के थे.


मामले की शिकायत साइबर थाना पुलिस से की गई है. पुलिस अब पूरे लेनदेन और ठगी में इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबर, व्हाट्सएप अकाउंट और एप की जांच कर रही है.


क्रेडिट कार्ड हेल्पलाइन कर्मी बनकर 98 हजार रुपये ठगे

पटना में साइबर ठगी का एक दूसरा मामला भी सामने आया है. जक्कनपुर थाना क्षेत्र के दो पुलवा दुर्गा मंदिर रोड निवासी 49 वर्षीय अशोक झा से क्रेडिट कार्ड से स्वास्थ्य बीमा खरीदने का झांसा देकर 98 हजार रुपये ठग लिए गए. पीड़ित ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है.


अशोक झा के मुताबिक, उनके क्रेडिट कार्ड से संबंधित बैंक सेवा के नाम पर उन्हें फोन आया था. कॉल करने वाले ने बताया कि उनके क्रेडिट कार्ड से स्वास्थ्य बीमा खरीदा गया है और उसकी किस्त जमा नहीं हुई है.


पीड़ित ने जब किसी तरह का बीमा खरीदने से इनकार किया तो ठग ने बीमा बंद कराने की बात कही. अशोक झा ने बैंक जाकर इसे बंद कराने की बात कही, लेकिन ठगों ने अंतिम तारीख का झांसा देकर उन्हें एक लिंक भेज दिया और ऑनलाइन बीमा बंद कराने की बात कही.


लिंक पर क्लिक करने के बाद उनके मोबाइल पर क्रेडिट कार्ड से संबंधित ओटीपी आने लगे. इसके बाद ठगों ने उनके खाते से कुल 98 हजार रुपये निकाल लिए. मामले की शिकायत मिलने के बाद साइबर थाना पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी है.