PATNA: गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा की महानिदेशक सह महासमादेष्टा और 1990 बैच की आईपीएस शोभा ओहटकर 30 जून को रिटायर हो रही है। पटना के बिहटा आनंदपुर स्थित केन्द्रीय प्रशिक्षण संस्थान बिहार गृह रक्षा वाहिनी में मंगलवार को सुबह साढ़े दस बजे विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
कौन हैं शोभा अहोटकर?
शोभा अहोटकर 1990 बैच की IPS ऑफिसर हैं। वह बेदह कड़क मिजाम की अधिकारी मानी जाती हैं। शोभा अहोटकर को हंटर वाली लेडी आईपीएस अधिकारी के रूप में भी जाना जाता है। शोभा अहोटकर अपने विभाग में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं करती हैं।
शोभा अहोटकर ने एक बार कहा था कि पुलिस या अन्य विभाग में अनुशासन लाने के लिए कड़ा रुख अपनाना पड़ता है। उनका कहना था कि बिहार में उन्हें जितना सम्मान मिला उतना कहीं नहीं मिला। शोभा अहोटकर तब सुर्खियों में आई थीं जब उन्होंने बिहार के 15 विधायकों और सांसदों के खिलाफ चार्जशीट दायर कर दी थी। शोभा अहोटकर ने कहा था कि पुलिस विभाग में अनुशासन को बनाए रखना बहुत जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा था कि उन्हें बिहारवासियों से इतना प्यार और सम्मान मिला कि उतना महाराष्ट्र में भी नहीं मिला है।
हंटरवाली नाम क्यों पड़ा?
बताया जाता है कि 22 साल की उम्र में ही शोभा अहोटकर पुलिस की नौकरी में आ गई थीं। एक समय उनकी पोस्टिंग देवघर में हुई थी। उस समय वहां मंदिर में दर्शन करने जाने वाली महिलाओं का रेप होता था। इस मामले में जो भी अपराधी पकड़े जाते थे उनकी जमकर पिटाई के कारण लोगों ने उन्हें हंटरवाली मैडम नाम दे दिया था।
बता दें कि शोभा ओहटकर का जन्म पुणे में हुआ था। उन्होंने हैदराबाद से पॉलिटिक्स में एमए किया जिसके बाद सिविल सर्विसेस की परीक्षा पास की थी। शोभा अहोटकर 1990 बैच की आईपीएस ऑफिसर हैं। जब बिहार और झारखंड एक था, उस समय अपराध चरम पर था। तब हत्या, लूट, डकैती, अपहरण और रंगदारी जैसी घटनाएं धड़ल्ले से होती थीं। उस समय वो जिस जिले में एसपी बनकर जाती थीं, वहां लोगों का विश्वास जीत लेती थीं।
पटना सिटी में एएसपी रही हैं शोभा ने कहा था कि उन्हें अपने पिता से प्रेरणा मिली है। उनके पिता बलराम अहोटकर हैदराबाद में एक्साइज कमिश्नर थे। आज जो भी है, उसका श्रेय उनके पिता को जाता है। बिहार में अलग-अलग जिलों में एसपी के तौर पर शोभा अहोटकर ने अपराधियों के मन में कानून का खौफ पैदा कर दिया था। शोभा अहोटकर के बारे में कहा जाता है कि वो किसी से डरतीं नहीं है. फिर चाहे उनके सामने कोई भी हो. इसलिए उन्हें 'हंटरवाली' के नाम से भी जाना जाता है। आईपीएस डीजी शोभा अहोटकर की छवि दबंग और सख्त पुलिस ऑफिसर की रही है। पहले इनका नाम सुनकर थरथर अपराधी कांपते थे और आज भी नाम सुनकर अपराधियों के रौंगते खड़े हो जाते हैं।







