ब्रेकिंग
बेटी की शादी की तैयारियों का अनंत सिंह ने लिया जायजा, घुड़दौड़ के विजेता के लिए लाई गई बाइक और स्कूटी, ईनामी गाड़ियों की तस्वीरें आई सामने ✦GOPALGANJ: 6 छात्राओं को निजी खर्च पर राजगीर घुमाने वाले शिक्षक निलंबित, हेडमास्टर पर भी गिरी गाज✦पटना के Barista और Starbucks में खाद्य विभाग की छापेमारी, 15 हजार से ज्यादा का एक्सपायर्ड सामान नष्ट✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में घोड़ों की रेस, जीतने वाले को मिलेगी सफेद थार, सामने आई गाड़ी की तस्वीर✦सम्राट चौधरी के साथ चल रहे थे स्वास्थ्य मंत्री निशांत, CM की सिक्योरिटी ने धक्का देकर साइड किया✦बेटी की शादी की तैयारियों का अनंत सिंह ने लिया जायजा, घुड़दौड़ के विजेता के लिए लाई गई बाइक और स्कूटी, ईनामी गाड़ियों की तस्वीरें आई सामने ✦GOPALGANJ: 6 छात्राओं को निजी खर्च पर राजगीर घुमाने वाले शिक्षक निलंबित, हेडमास्टर पर भी गिरी गाज✦पटना के Barista और Starbucks में खाद्य विभाग की छापेमारी, 15 हजार से ज्यादा का एक्सपायर्ड सामान नष्ट✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में घोड़ों की रेस, जीतने वाले को मिलेगी सफेद थार, सामने आई गाड़ी की तस्वीर✦सम्राट चौधरी के साथ चल रहे थे स्वास्थ्य मंत्री निशांत, CM की सिक्योरिटी ने धक्का देकर साइड किया

इंटर में दाखिले के लिए ONLINE आवेदन की अंतिम तिथि आज

DESK: 11वीं में नामांकन के लिए यदि आपने अब तक आवेदन नहीं किया है तो यह खबर आपके लिए हैं। 28 जून की रात 12 बजे से पहले आप आवेदन कर सकते हैं। बिहार बोर्ड के इंटरमीडिएट सत्र 2021

इंटर में दाखिले के लिए ONLINE आवेदन की अंतिम तिथि आज
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: 11वीं में नामांकन के लिए यदि आपने अब तक आवेदन नहीं किया है तो यह खबर आपके लिए हैं। 28 जून की रात 12 बजे से पहले आप आवेदन कर सकते हैं। बिहार बोर्ड के इंटरमीडिएट सत्र 2021-23 के लिए ऑनलाइन आवेदन आप इस वेबसाइट www.ofssbihar.in पर जाकर कर सकते हैं। गौरतलब है कि इस बार बिहार के 3564 प्लस टू स्कूलों और कॉलेजों में 17 लाख दो हजार सीटों पर 11वीं में एडमिशन किया जाएगा।


छात्र-छात्राओं को दाखिले के लिए एक मोबाइल नंबर और ई-मेल आइडी से एक ही रजिस्ट्रेशन किया गया है। आवेदन करने से पहले बोर्ड द्वारा जारी प्रोस्पेक्टस को देख लें ताकि फॉर्म भरने में किसी तरह की परेशानी न हो।  कला, वाणिज्य व विज्ञान संकाय में काफी अधिक सीटें हैं। इंटर में कुल सीट में कला संकाय में सात लाख 68 हजार 156 सीटें हैं। वहीं, विज्ञान संकाय में सात लाख दो हजार 576 और वाणिज्य संकाय में दो लाख 29 हजार 748 सीटें हैं। पटना में कला के 53657, विज्ञान के 54999 व वाणिज्य संकाय में 21056 सीटें हैं। कृषि के हर जिले में 40 सीटें हैं। आज 28 जून की रात 12 बजे से पहले आप इंटर में नामांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

टैग्स