ब्रेकिंग
बिहार में चक्रवाती तूफान का असर: 29-30 अक्टूबर को कई जिलों में भारी बारिश, आंधी और वज्रपात का अलर्ट✦खड़गे की टिप्पणी पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का पलटवार, बोले- यह बयान कांग्रेस के वैचारिक दिवालियापन को दर्शाता है✦बेगूसराय में पुलिस को देख बूढ़ी गंडक में कूदा युवक, मौत के बाद सड़क पर उतरे ग्रामीण, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी✦नहीं खत्म होगी अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता! जेडीयू नेतृत्व ने कर दी है बड़ी गलती, अब नीतीश कुमार को सामने आना होगा✦खड़गे के बयान पर अमित शाह का पलटवार, बोले- मोदी जी के पिता पर अभद्र टिप्पणी कर सारी मर्यादाएं तार-तार कीं✦बिहार में चक्रवाती तूफान का असर: 29-30 अक्टूबर को कई जिलों में भारी बारिश, आंधी और वज्रपात का अलर्ट✦खड़गे की टिप्पणी पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का पलटवार, बोले- यह बयान कांग्रेस के वैचारिक दिवालियापन को दर्शाता है✦बेगूसराय में पुलिस को देख बूढ़ी गंडक में कूदा युवक, मौत के बाद सड़क पर उतरे ग्रामीण, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी✦नहीं खत्म होगी अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता! जेडीयू नेतृत्व ने कर दी है बड़ी गलती, अब नीतीश कुमार को सामने आना होगा✦खड़गे के बयान पर अमित शाह का पलटवार, बोले- मोदी जी के पिता पर अभद्र टिप्पणी कर सारी मर्यादाएं तार-तार कीं

इंडो-नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा में सेंधमारी, नदी के रास्ते आना-जाना कर रहे लोग

BAGHA : भारत-नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा में सेंधमारी कर नेपाल से नदी के रास्ते घुसपैठ हो रही है. SSB और जिला पुलिस की चौकसी को दरकिनार कर नेपाल से नदी के रास्ते सुरक्षा को धता बताते ह

इंडो-नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा में सेंधमारी, नदी के रास्ते आना-जाना कर रहे लोग
First Bihar
1 मिनट

BAGHA : भारत-नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा में सेंधमारी कर नेपाल से नदी के रास्ते घुसपैठ हो रही है. SSB और जिला पुलिस की चौकसी को दरकिनार कर नेपाल से नदी के रास्ते सुरक्षा को धता बताते हुए बड़ी संख्या में लोग आना-जाना कर रहे हैं जिसके कारण नेपाल के रास्ते बड़ी घुसपैठ की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है.


हालांकि लगातार हो रही घुसपैठ की खबर से सुरक्षा एजेंसियां बेखबर हैं. नेपाल में हाल के दिनों में चीन और पाकिस्तान के कुछ संगठन सक्रिय हैं फिर भी सुरक्षा में बड़ी चूक से बड़ी अनहोनी की आशंका बढ़ गई हैं. 


गौरतलब है कि कोरोना को लेकर इंडो-नेपाल बॉर्डर पूरी तरह सील हैं. फिर भी बिना सुरक्षा जांच के नदी के रास्तों से नाव के सहारे अवैध तरीके से आवाजाही हो रही है. वाल्मीकिनगर पुलिस के साथ ही सीमा पर सुरक्षा संभाल रही SSB बेखबर हैं. 

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता