ब्रेकिंग
धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....

Confirmed Tickets For Diwali-Chhath : रेल मंत्री के एलान का नहीं दिख रहा असर ! दिवाली-छठ पर बिहार आने के लिए नहीं मिल रही टिकट

Confirmed Tickets For Diwali-Chhath : दिवाली और छठ पूजा के समय बिहार आने वाले लोगों की संख्या काफी अधिक हो जाती है। ऐसे में इस समस्या के निजात को लेकर पिछले दिनों रेल मंत्री ने यह एलान किया था कि रेलवे हज़ारों स्पेशल ट्रेन चलाएगी।

Confirmed Tickets For Diwali-Chhath
Confirmed Tickets For Diwali-Chhath
© file photo
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Confirmed Tickets For Diwali-Chhath : दिवाली और छठ पूजा के समय बिहार आने वाले लोगों की संख्या काफी अधिक हो जाती है। ऐसे में इस समस्या के निजात को लेकर पिछले दिनों रेल मंत्री ने यह एलान किया था कि रेलवे हज़ारों स्पेशल ट्रेन चलाएगी। लेकिन हकीकत कुछ अलग ही नजर आ रही है। आलम यह है कि दिवाली और छठ पर प्रदेश से बाहर रहने वाले लोगो को वापसी की टिकट नहीं मिल रही है। 


नियमित ट्रेनों में 23 अक्टूबर तक सभी श्रेणियां की टिकट फूल है। 22 अक्टूबर को दीपावली 27 और 28 अक्टूबर छठ पूजा है। एक ट्रेन में 2200 से अधिक सीटे होती है। इसके बाद भी टिकट नहीं मिल पा रहा है। इसलिए सुविधाजनक सफर के लिए 60 दिन पहले (नियम के अनुसार) रिजर्वेशन कराते हैं। लोगों की शिकायत है कि बुकिंग खुलते समय सीटें दिखती हैं, लेकिन पेमेंट में समय लगने से वेटिंग टिकट हो जाती है. ऐसे में लोगों के पास त्‍यौहार में मारामारी करके गांव घर पहुंचने के अलावा कोई दूसरा रास्‍ता नहीं है। 


इसको लेकर आम शिकायत है कि बुकिंग करते समय सीटें होती हैं, लेकिन पेमेंट में समय लगता है और जब टिकट सामने आता है तो वेटिंग लिस्‍ट 300 तक पहुंच जाती है। हालांकि तत्‍काल के समय ऐसी परेशानी आना सामान्‍य है, लेकिन सुबह आठ बजे भी इसी तरह की समस्‍या आ रही है। आईआरसीटीसी ने इसकी वजह बताई है। 


जानकारी हो कि, भारतीय रेलवे ने इस साल 12,000 विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा की है, जो 2024 की 9,000 ट्रेनों से ज्यादा हैं। फिर भी यूपी, बिहार की ओर जाने वाली ट्रेनों में कंफर्म रिजर्वेशन नहीं मिल रहा है। इस संबंध में रेलवे बोर्ड के एग्‍जक्‍यूटिव डायरेक्‍टर इनफार्मेशन एंड पब्लिसिटी दिलीप कुमार के अनुसार रेलवे ने पिछले साल के अनुभव के आधार पर अधिक ट्रेनों को चलाने का फैसला किया है। परेशानी की एक बड़ी वजह यह है कि लोग ट्रेन अपनी सुविधानुसार तय करते हैं। 


 उदाहरण के लिए लोग छुट्टी से एक दिन पहले की रेगुलर ट्रेन में टिकट चाहते हैं। अगर किसी शहर के लिए ट्रेन दिन और रात में है तो ज्‍यादातर लोग ड्यूटी पूरी करके रात वाली ट्रेनों में सफर करना चाहते हैं। दिवाली और छठ में भी ऐसा ही हो रहा है। लोग स्‍पेशल ट्रेनों में सफर करना नहीं चाहते हैं। इतना ही नहीं रेलवे त्‍यौहारों के आसपास डिमांड के अनुसार अधिक भीड़ वाले रूटों पर क्‍लोन या स्‍पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला करता है। 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें