ब्रेकिंग
क्या मार्च में शादी करेंगे निशांत कुमार? महिला पत्रकार के सवाल पर आया ऐसा रिएक्शन, VIDEO वायरलदिल्ली में रहने वाले बिहारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पटना समेत 7 शहरों तक सालभर दौड़ेंगी AC लग्जरी बसें, जानिए कब होगी शुरुआतबिहार में उद्योगों का मेगा धमाका! 10 कंपनियां करेंगी ₹51,600 करोड़ का निवेश, सम्राट चौधरी बोले- बनेगा देश का नया स्टील हबBihar Weather Alert: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 4 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, पटना समेत 18 जिलों पर आंधी-वज्रपात का खतरायुवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में क्या मार्च में शादी करेंगे निशांत कुमार? महिला पत्रकार के सवाल पर आया ऐसा रिएक्शन, VIDEO वायरलदिल्ली में रहने वाले बिहारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पटना समेत 7 शहरों तक सालभर दौड़ेंगी AC लग्जरी बसें, जानिए कब होगी शुरुआतबिहार में उद्योगों का मेगा धमाका! 10 कंपनियां करेंगी ₹51,600 करोड़ का निवेश, सम्राट चौधरी बोले- बनेगा देश का नया स्टील हबBihar Weather Alert: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 4 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, पटना समेत 18 जिलों पर आंधी-वज्रपात का खतरायुवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में

पटना : इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के ऑफिस में भयंकर आगलगी, डाकबंगला चौराहे पर मची अफरातफरी

PATNA : इस वक़्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही हा जहां डाकबंगला चौराहा के पास स्थित इंडियन ऑयल की बिल्डिंग में बीती रात भयंकर आग लग गई. आग इतनी भयानक लगी है कि आज सुबह तक उ

पटना : इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के ऑफिस में भयंकर आगलगी, डाकबंगला चौराहे पर मची अफरातफरी
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक़्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही हा जहां डाकबंगला चौराहा के पास स्थित इंडियन ऑयल की बिल्डिंग में बीती रात भयंकर आग लग गई. आग इतनी भयानक लगी है कि आज सुबह तक उसपर काबू नहीं पाया जा सका है. फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाने में जुटी हुई हैं. हालांकि आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है. 


जानकारी के अनुसार, पटना के डाकबंगला चौराहे पर स्थित लोकनायक जयप्रकाश भवन में मंगलवार की देर रात आग लग गई. यहां इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, इनकम टैक्स और इफको सहित कई अन्‍य कंपनियों के भी ऑफिस हैं. अब तक मिली जानकारी के मुताबिक आग ने सबसे अधिक नुकसान इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के दफ्तर में ही पहुंचाया है. बुधवार की सुबह तक आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है. 


बताया जा रहा है कि आग ने अगल-बगल के कुछ और ऑफिसों को भी अपनी चपेट में ले लिया है. आग को बुझाने के लिए रात में चार दमकल को लगाया गया, लेकिन पूरी तरह काबू पाने में सफलता नहीं मिली. एक-एक कर 15 दमकल को आग बुझाने में लगाया जा चुका है, बावजूद बुधवार की सुबह तक भी स्थिति पूरी तह नियंत्रित नहीं हुई है. मिली जानकारी के मुताबिक अब आग की लपटें बाहर तो नहीं निकल रही हैं, लेकिन अंदर असर अभी भी है. 

टैग्स