ब्रेकिंग
Bihar Education News : बिहार शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल! 10 हजार कर्मियों के तबादले की तैयारी, 3 साल वाला नया नियम करेगा बड़ा बदलाव✦ Lalan Singh : एक जाति, एक इलाका और JDU के 3 दिग्गज! ललन सिंह-अनंत सिंह-नीरज कुमार में क्यों छिड़ी सियासी जंग?✦मगरमच्छ को पकड़कर रस्सी से बांधा, बाइक पर लाद गांव ले आए ग्रामीण… फिर रील बनाने उमड़ी भीड़, Video वायरल✦IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को आज पेशी से राहत, अगली सुनवाई में पेश होने का निर्देश✦NDA नेताओं ने JDU प्रत्याशी अभिषेक झा के खिलाफ रचा चक्रव्यूह? MLC चुनाव में मिली हार के बाद खोली पोल✦Bihar Education News : बिहार शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल! 10 हजार कर्मियों के तबादले की तैयारी, 3 साल वाला नया नियम करेगा बड़ा बदलाव✦ Lalan Singh : एक जाति, एक इलाका और JDU के 3 दिग्गज! ललन सिंह-अनंत सिंह-नीरज कुमार में क्यों छिड़ी सियासी जंग?✦मगरमच्छ को पकड़कर रस्सी से बांधा, बाइक पर लाद गांव ले आए ग्रामीण… फिर रील बनाने उमड़ी भीड़, Video वायरल✦IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को आज पेशी से राहत, अगली सुनवाई में पेश होने का निर्देश✦NDA नेताओं ने JDU प्रत्याशी अभिषेक झा के खिलाफ रचा चक्रव्यूह? MLC चुनाव में मिली हार के बाद खोली पोल

Bihar News: : भारत-नेपाल सीमा से दो चीनी नागरिक गिरफ्तार, वीडियो शूट करते SSB ने दबोचा

Bihar News: भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मधुबनी जिले के हरलाखी थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरौन बॉर्डर पर सशस्त्र सीमा बल ने 2 चीनी नागरिकों और एक नेपाली नागरिक को हिरासत में लिया है.

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
Viveka Nand
3 मिनट

Bihar News: भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मधुबनी जिले के हरलाखी थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरौन बॉर्डर पर सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 48वीं बटालियन ने संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त पाए गए दो चीनी नागरिकों और एक नेपाली नागरिक को हिरासत में लिया है। गिरफ्तारी उस समय की गई जब तीनों युवक नेपाल की ओर से भारतीय सीमा क्षेत्र में प्रवेश कर नो-मैंस लैंड पर वीडियो ग्राफ़ी कर रहे थे। एसएसबी के जवानों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें रोका और पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया।


मधुबनी एसपी ने बताया है कि गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में दो चीनी नागरिक और एक नेपाली नागरिक शामिल हैं। तीनों को संदिग्ध गतिविधियों के आरोप में हरलाखी थाना क्षेत्र की जटही-पिपरौन सीमा पर पकड़ा गया है। नो-मैंस लैंड पर वीडियो ग्राफ़ी करना संदिग्ध माना गया है, और तीनों के पास से वैध दस्तावेज नहीं पाए गए हैं।”


एसपी ने बताया कि खुफिया एजेंसियों के साथ मिलकर गहन पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ये लोग बिना किसी स्पष्ट उद्देश्य के सीमावर्ती क्षेत्र में घूम रहे थे और उनकी गतिविधियां असामान्य लग रही थीं। सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार किए गए चीनी नागरिकों के पास से कुछ इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेस भी बरामद हुए हैं जिनकी जांच की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि कहीं इस घटना का संबंध किसी जासूसी या सीमा पार गतिविधि से तो नहीं है।


यह मामला ऐसे समय में सामने आया है जब चीन और नेपाल के साथ भारत की सीमाओं पर सतर्कता पहले से ही बढ़ाई गई है। इस घटना के बाद भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा और चौकसी और अधिक कड़ी कर दी गई है। जांच जारी है, और पुलिस व खुफिया एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि क्या यह गतिविधि किसी बड़े नेटवर्क का हिस्सा थी या इन व्यक्तियों की गतिविधियां व्यक्तिगत थीं।