ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

इंडिया ने T20 सीरीज में जीत के साथ की शुरुआत, ऑस्ट्रेलिया को 11 रनों से हराया

DESK : ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई भारतीय टीम ने T20 सीरीज में जीत के साथ शुरुआत की है. भारत ने ऑस्ट्रलिया को 11 रनों से हरा दिया है. कैनबरा के मानुका ओवल मैदान में खेले गए इ

इंडिया ने T20 सीरीज में जीत के साथ की शुरुआत, ऑस्ट्रेलिया को 11 रनों से हराया
First Bihar
2 मिनट

DESK :  ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई भारतीय टीम ने T20 सीरीज में जीत के साथ शुरुआत की है. भारत ने ऑस्ट्रलिया को 11 रनों से हरा दिया है. कैनबरा के मानुका ओवल मैदान में खेले गए इस सीरीज के पहले मैच में भारतीय गेंदबाजों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया. बल्लेबाजी में  केएल राहुल की फिफ्टी और रविंद्र जडेजा की ताबड़तोड़ बैटिंग के दम पर मेहमान टीम ने मेजबान टीम को धूल चटाया. 


इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 20 ओवर में 7 विकेट गंवा कर 161 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 162 रनों का टारगेट दिया. जवाब में ऑस्ट्रेलिया 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 150 रन ही बना पाई. भारत के लिए टी. नटराजन और युजवेंद्र चहल ने 3-3 विकेट झटके. दीपक चाहर ने 1 विकेट लिया.


भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 162 रनों का लक्ष्य दिया, जिसमें केएल राहुल 51 रन बनाकर आउट हुए और रविंद्र जडेजा 44 रन बनाकर नॉटआउट रहे. ऑस्ट्रेलिया की ओर से मोएसिस हेनरिक्स ने तीन, मिशेल स्टार्क ने दो और एडम जाम्पा, मिशेल स्वेप्सन एक-एक विकेट लेकर अपनी टीम के लिए अच्छा योगदान दिया. हालांकि मैच जीतकर भारत ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. इस मैच में 3 विकेट लेने वाले युजवेंद्र चहल को मैन ऑफ द मैच चुना गया.