ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

Bihar PDS shops : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: PDS दुकानदारों का कमीशन 47 रुपए बढ़ा, अब जारी हुआ यह आदेश

Bihar PDS shops : प्रधान सचिव ने सभी जिलों को निर्देश दिया कि जन वितरण प्रणाली दुकानों की रिक्तियों को नियमानुसार कार्रवाई करते हुए शीघ्र भरा जाए। इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।

Bihar PDS shops
Bihar PDS shops
© file photo
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Bihar PDS shops : बिहार में सितंबर महीने से जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों को बढ़ी मार्जिन राशि का भुगतान होगा। राज्य सरकार द्वारा इन दुकानदारों को मार्जिन मनी में 47 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की है। सरकार के इस पहल से 50 हजार दुकानदारों को लाभ मिलेगा। यह निर्देश खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार ने दिया।


जानकारी के अनुसार, प्रधान सचिव ने सभी जिलों को निर्देश दिया कि जन वितरण प्रणाली दुकानों की रिक्तियों को नियमानुसार कार्रवाई करते हुए शीघ्र भरा जाए। इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। प्रधान सचिव ने चावल से संबंधित भुगतान को भी 15 सितंबर से पहले पूरा करने का निर्देश दिया। बैठक में जन वितरण प्रणाली की दुकानों में सोमवार को साप्ताहिक बंदी के साथ-साथ प्रमुख त्योहारों के अवसर पर बंद रखने की अनुमति दी गई है।


मालूम हो कि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए डीलरों के कमीशन में 47 रुपए की सीधी बढ़ोतरी की है। अब डीलरों को 137 रुपए प्रति क्विंटल कमीशन दिया जायेगा। सरकार के इस फैसले से डीलरों को आवंटन के आधार पर औसतन कम से कम पांच हजार और अधिकतम 10 हजार रुपए का अतिरिक्त लाभ मिलेगा। 


इधर, इससे पहले भी 21 जुलाई 2023 को कमीशन में 20 रुपए की बढ़ोतरी की गयी थी। डीलरों के लिए यह राहत सिर्फ आर्थिक ही नहीं, बल्कि मान-सम्मान से भी जुड़ी है। अब सप्ताह में एक दिन साप्ताहिक अवकाश तय किया गया है, जिससे डीलरों को कार्य संतुलन का लाभ मिलेगा। 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें