ब्रेकिंग
पटना में ONLINE म्यूटेशन मामलों पर DM सख्त, 1208 केस लंबित मिलने पर फुलवारीशरीफ CO से मांगा स्पष्टीकरणBihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 30 अफसरों को बड़ा तोहफा, उप सचिव से विशेष सचिव स्तर तक हुआ प्रमोशनअगर हम ठेकेदार नहीं रहते तो यहां नहीं होते: जेडीयू विधायक मनोरमा देवी के बयान पर विजय कुमार सिन्हा ने किया पलटवार, कहा..विधायक बनने के लिए ठेकेदारी जरूरी नहींतीज की खुशियां मातम में बदलीं: बाढ़ के पानी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, परिवार में मचा कोहरामBihar News: पितृपक्ष महासंगम मेले की तैयारी तेज, 5 जिलों से 10 BAS अफसर गया में प्रतिनियुक्त...पटना में ONLINE म्यूटेशन मामलों पर DM सख्त, 1208 केस लंबित मिलने पर फुलवारीशरीफ CO से मांगा स्पष्टीकरणBihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 30 अफसरों को बड़ा तोहफा, उप सचिव से विशेष सचिव स्तर तक हुआ प्रमोशनअगर हम ठेकेदार नहीं रहते तो यहां नहीं होते: जेडीयू विधायक मनोरमा देवी के बयान पर विजय कुमार सिन्हा ने किया पलटवार, कहा..विधायक बनने के लिए ठेकेदारी जरूरी नहींतीज की खुशियां मातम में बदलीं: बाढ़ के पानी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, परिवार में मचा कोहरामBihar News: पितृपक्ष महासंगम मेले की तैयारी तेज, 5 जिलों से 10 BAS अफसर गया में प्रतिनियुक्त...

आरा में देवर ने अपनी दो भाभियों का काट दिया हाथ, घरेलू विवाद में घटना को दिया अंजाम

BHOJPUR: आरा में देवर ने धारदार हथियार से अपनी दो भाभियों का हाथ काट दिया। बुरी तरह घायल दोनों भाभियों को आनन-फानन में आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार

bihar
सनकी देवर की करतूत
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BHOJPUR: आरा में देवर ने धारदार हथियार से अपनी दो भाभियों का हाथ काट दिया। बुरी तरह घायल दोनों भाभियों को आनन-फानन में आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों महिलाओं की गंभीर हालत को देखते हुए पीएमसीएच रेफर किया गया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वही देवर की इस करतूत से इलाके के लोग भी हैरान हैं।


घटना भोजपुर जिले के गजराजगंज ओपी अंतर्गत सरफाफर गांव का है। जहां घरेलू विवाद के चलते एक सनकी देवर ने अपनी बड़ी और छोटी भाभी को धारदार हथियार से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। पहले छोटी भाभी पर देवर ने हमला किया और हाथ काट दिया जब बड़ी भाई अपनी छोटी गोतनी को बचाने दौड़ी तब उसका भी बाया हाथ काट दिया। 


जिसके बाद परिवार के लोगों और  पड़ोसियों ने आनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को  पटना रेफर कर दिया गया। घायल दोनों महिलाओं की पहचान गजराजगंज ओपी अंतर्गत सरफाफर गांव निवासी राघवेंद्र यादव की 26 वर्षीया पत्नी नीरू कुमारी और रविंद्र यादव की 25 वर्षीया पत्नी प्रतिमा कुमारी के रूप में हुई है। 


रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता