ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

BIHAR NEWS : बिहार के इन शहरों में पिंक बस का डेट तय, ड्राइवर, कंडक्टर के लिए एजेंसी चिह्नित

BIHAR NEWS : पहले चरण में पटना, मुजफ्फरपुर और भागलपुर में यह सेवा शुरू की जाएगी। इसके लिए 20 पिंक बस तैयार कर ली गयी है। इसको 31 मार्च तक पटना लाया जाएगा।

BIHAR NEWS
BIHAR NEWS
© FILE PHOTO
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BIHAR NEWS : बिहार में महिलाओं का सफर सुविधाजनक और सुरक्षित हो, इसके लिए पिंक बस चलाने का एलान बिहार सरकार के मंत्री ने अपने बजट भाषण में किया था। इसके बाद अब इसको लेकर काम होने शुरू हो गए हैं। इसके साथ ही लगभग डेट भी तय कर लिए गए हैं पिंक बस सेवा शुरू कर दिया है। इसकी सुविधा अप्रैल के पहले सप्ताह से मिलनी शुरू होगी।


पहले चरण में पटना, मुजफ्फरपुर और भागलपुर में यह सेवा शुरू की जाएगी। इसके लिए 20 पिंक बस तैयार कर ली गयी है। इसको 31 मार्च तक पटना लाया जाएगा। इसमें दस बस पटना में और पांच-पांच बस भागलपुर और मुजफ्फरपुर में चलायी जाएगी। पिंक बस को चलाने के लिए परिवहन निगम की ओर से महिला ड्राइवर की खोज भी शुरू कर दी गई है। इसके लिए एजेंसी का चयन किया गया है। 


संबंधित एजेंसी के माध्यम से महिला ड्राइवर लिये जाएंगे। ड्राइविंग लाइसेंस की जांच होगी। अनुभव देखा जाएगा। कई चरणों में जांच के बाद ही महिला ड्राइवर रखी जाएगी। कुल 20 ड्राइवर और 20 कंडक्टर को रखा जाएगा। इसके अलावा दस ड्राइवर और रखीं जाएंगी जिससे किसी तरह की दिक्कतें होने पर ड्राइवर को रिप्लेस किया जा सकेगा।


बस के मार्ग तय करने में स्कूल और कॉलेज का समय का ख्याल रखा जाएगा। बस उसी मार्ग में चलेगी जिससे अस्पताल पहुंचना आसान हो। स्कूल और कॉलेज की छात्राओं को पहुंचने में आसानी हो। कोशिश की जाएगी कि राजधानी पटना और इसके आसपास की जगहों पर पहुंचने में महिलाओं को निजी बस, ऑटो आदि का सहारा नहीं लेना पड़े।


बता दें कि बिहार सरकार ने इस बार के बजट में पिंक बस की सुविधा देने की घोषणा की है। इसके तहत महिलाओं को आने-जाने में सुविधा हो, इसके लिए पिंक बस चलायी जाएगी। राज्य के हर प्रमुख शहरों में पिंक बस चलायी जाएगी। पहले चरण की तैयारी बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने शुरू कर दी है। निगम की मानें तो पिंक बस को एसएमएल एपसू जू नाम की एजेंसी ने तैयार किया है। बस को पूरा गाढ़ा गुलाबी रंग का बनाया है। आगे-पीछे चारों तरफ गुलाबी रंग है। बस में 60 से 70 सीटें होंगी। तीनों शहरों में एक ही दिन एक साथ बस का परिचालन शुरू होगा।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें