ब्रेकिंग
सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास

क्या यही शराबबंदी है? बिहार में विदेशी शराब की बड़ी खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार, कार की डिक्की से लाखों का माल बरामद

गया जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने वाहन जांच के दौरान एक क्रेटा कार से 341.82 लीटर विदेशी शराब बरामद की। शराब तस्करी के आरोप में वैशाली निवासी राहुल कुमार को गिरफ्तार कर कार और मोबाइल फोन भी जब्त किया गया।

बिहार न्यूज
शराबबंदी पर सवाल
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

GAYAJEE: बिहार में पिछले 10 साल से पूर्ण शराबबंदी लागू है, इसके बावजूद चोरी छिपे शराब बिहार में लाई जा रही है और इसे ऊंचे दामों पर बेची जा रही है। घर तक शराब की होम डिलीवरी हो रही है। गया से विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद किया गया है। 


शराबबंदी वाले राज्य में धड़ल्ले से शराब बेची जा रही है। ऐसा कोई इलाका नहीं है, जहां शराब के साथ-साथ सुखा नशा बेचा नहीं जाता होगा। आए दिन शराब की खेप और नशीले पदार्थ पकड़े भी जा रहे है लेकिन इसके बावजूद ना तो बेचने वाले अपनी आदतों से बाज आ रहे हैं और ना ही पीने वाले एवं सुखा नशा करने वाले ही सुधरने का नाम ले रहे हैं। ताजा मामला बिहार के गया जिसे से सामने आई है। जहां शराब की बड़ी खेप पुलिस ने बरामद किया है।


 अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत इमामगंज थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 341.82 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक कार और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है।


वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गया जिले में अवैध शराब के सेवन, निर्माण, बिक्री, भंडारण और परिवहन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में इमामगंज थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक क्रेटा कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब की खेप लाई जा रही है।


सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, इमामगंज के नेतृत्व में इमामगंज थाना पुलिस और अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने रानीगंज डीपीएस स्कूल के पास वाहन जांच अभियान शुरू किया। इसी दौरान एक सफेद रंग की कार के चालक ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने पीछा कर वाहन को पकड़ लिया।


पूछताछ के दौरान चालक ने अपनी पहचान राहुल कुमार, पिता विनय सिंह, निवासी बिदुपुर थाना, जिला वैशाली के रूप में बताई। कार की तलाशी लेने पर डिक्की में बॉक्स में छिपाकर रखी गई विदेशी शराब बरामद हुई।


पुलिस के अनुसार बरामद शराब में 750 एमएल की 120 बोतलें (10 कार्टन) – 90 लीटर, 375 एमएल की 480 बोतलें (20 कार्टन) – 180 लीटर और 180 एमएल की 399 बोतलें (08 कार्टन) – 71.82 लीटर शामिल हैं। इस प्रकार कुल 341.82 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई।


पुलिस ने शराब के साथ क्रेटा कार और एक मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है। मामले में इमामगंज थाना कांड संख्या 280/26, दिनांक 06 अगस्त 2026 दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

गया जी से नितम राज की रिपोर्ट

क्या यही शराबबंदी है? बिहार में विदेशी शराब की बड़ी खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार, कार की डिक्की से लाखों का माल बरामदक्या यही शराबबंदी है? बिहार में विदेशी शराब की बड़ी खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार, कार की डिक्की से लाखों का माल बरामदक्या यही शराबबंदी है? बिहार में विदेशी शराब की बड़ी खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार, कार की डिक्की से लाखों का माल बरामदक्या यही शराबबंदी है? बिहार में विदेशी शराब की बड़ी खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार, कार की डिक्की से लाखों का माल बरामदक्या यही शराबबंदी है? बिहार में विदेशी शराब की बड़ी खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार, कार की डिक्की से लाखों का माल बरामद