ब्रेकिंग
थलपति विजय सरकार का महिलाओं को बड़ा तोहफा, तीसरे बच्चे पर भी मिलेगा 365 दिन का मातृत्व अवकाशकैसा रहेगा कल का मौसम?: 19 अगस्त को 11 जिलों में आंधी-वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट, 3 जिलों में भारी बारिश19 अगस्त को सुपौल आ रहे हैं मुख्यमंत्री, प्रशासनिक तैयारियां पूरी, डॉ. जगन्नाथ मिश्र की प्रतिमा का करेंगे अनावरणदरभंगा में ट्रैक्टर से बचने में एंबुलेंस पलटी, चालक समेत तीन गंभीर रूप से घायल, नवजात समेत 6 थे सवारपत्नी को घर लाने के लिए शराब छोड़ने की खाई कसम, फिर तनाव में उठा लिया बड़ा कदमथलपति विजय सरकार का महिलाओं को बड़ा तोहफा, तीसरे बच्चे पर भी मिलेगा 365 दिन का मातृत्व अवकाशकैसा रहेगा कल का मौसम?: 19 अगस्त को 11 जिलों में आंधी-वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट, 3 जिलों में भारी बारिश19 अगस्त को सुपौल आ रहे हैं मुख्यमंत्री, प्रशासनिक तैयारियां पूरी, डॉ. जगन्नाथ मिश्र की प्रतिमा का करेंगे अनावरणदरभंगा में ट्रैक्टर से बचने में एंबुलेंस पलटी, चालक समेत तीन गंभीर रूप से घायल, नवजात समेत 6 थे सवारपत्नी को घर लाने के लिए शराब छोड़ने की खाई कसम, फिर तनाव में उठा लिया बड़ा कदम

Illegal Coaching Institutes: बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे 138 अवैध कोचिंग संस्थान, पटना DM ने दिए जांच के आदेश

राजधानी पटना में हर गली मुहल्ले में कुकुरमुत्ते की तरह फैले अवैध कोचिंग संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी जिला प्रशासन ने शुरू कर दी है। जल्द ही बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे 138 कोचिंग संस्थानों के खिलाफ एक्शन लिया जा सकता है।

patna DM orders investigation
अवैध कोचिंग संस्थानों पर गिरेगी गाज
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Illegal Coaching Institutes: पटना जिला प्रशासन ने बिना लाइसेंस संचालित हो रहे 138 कोचिंग संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई करने का फैसला किया है। इन संस्थानों ने लाइसेंस के लिए आवेदन तो किया था, लेकिन निर्धारित मानकों को पूरा नहीं कर पाने के कारण उनके आवेदन अस्वीकृत कर दिए गए थे।


मंगलवार को जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस मामले पर चर्चा की गई और अनुमंडल पदाधिकारियों को इन संस्थानों की जांच करने का निर्देश दिया गया। जांच में यह पता लगाया जाएगा कि क्या ये संस्थान अभी भी अवैध रूप से संचालित हो रहे हैं। यदि हां, तो उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।


जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि कोचिंग संस्थानों के लाइसेंस के लिए कुल 936 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें से 413 आवेदनों को मंजूरी दे दी गई है, जबकि 138 आवेदन अस्वीकृत कर दिए गए हैं। शेष 385 आवेदनों की जांच अभी भी जारी है।


पटना जिला प्रशासन ने पहले ही लगभग 600 कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा मानकों के अनुपालन के लिए जांच कराई थी। जिलाधिकारी ने कहा है कि प्रशासन के लिए छात्रों की सुरक्षा सर्वोपरि है। ऐसे में माना जा रहा है कि इन अवैध कोचिंग संस्थानों पर किसी भी वक्त प्रशासन का डंडा चल सकता है।