ब्रेकिंग
बिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानीबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी

ICICI बैंक के पास अज्ञात वाहन की टक्कर में साइकिल सवार वृद्ध की मौत,परिजन में पसरा मातम

JAMUI : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की जान सड़क हादसे में जा रही है। ऐसे में सड़क हादसे पर लगाम लगाने के लिए सड़क सुर

 ICICI बैंक के पास अज्ञात वाहन की टक्कर में साइकिल सवार वृद्ध की मौत,परिजन में पसरा मातम
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

JAMUI : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की जान सड़क हादसे में जा रही है। ऐसे में सड़क हादसे पर लगाम लगाने के लिए सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान भी चलाया जाता है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला जमुई से निकल कर सामने आ रहा है। जहां अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल कायम हो गया। 


जानकारी के अनुसार, जमुई जिले के सिकंदरा ICICI बैंक के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार लक्ष्मी प्रसाद वर्णवाल को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वृद्ध बुरी तरह घायल हो गए। घायल वृद्ध को परिजन द्वारा आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई।


बताया जाता है की लक्ष्मी प्रसाद वर्णवाल साइकिल पर सवार होकर कुछ कागजात लाने किसी परिचित व्यक्ति के पास गए थे। जहां से वापस साइकिल पर सवार होकर घर लौट रहे थे।जैसे ही वृद्ध आईसीआईसी बैंक के पास पहुंचे, इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात बोलेरो वाहन जोरदार टक्कर मारते हुए फरार हो गई ।जिससे घायल हुए लक्ष्मी प्रसाद वर्णवाल की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गई।


उधर, सूचना के बाद पुलिस दुर्घटना की जांच में जुटी हुई है। फिलहाल फरार बोलेरो वाहन की पहचान नहीं हो पाई है। मृतक को दो पुत्र और एक पुत्री है।वृद्ध की मौत के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। इस घटना के बाद परिजनों का रो -रो कर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है।