ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

IAS रंजीत कुमार सिंह ने फेसबुक अकाउंट किया डिएक्टिवेट, 'मिशन 50 IAS' पेज भी डिलीट!

PATNA: बीपीएससी पेपर लीक मामला धीरे-धीरे तूल पकड़ता जा रहा है। अब इस मामले को लेकर चर्चा में आए एक आईएएस ऑफिसर ने अपने फेसबुक प्रोफाइल और पेज को डीएक्टिवेट कर दिया है, जिसको लेकर तर

IAS रंजीत कुमार सिंह ने फेसबुक अकाउंट किया डिएक्टिवेट, 'मिशन 50 IAS' पेज भी डिलीट!
First Bihar
2 मिनट

PATNA: बीपीएससी पेपर लीक मामला धीरे-धीरे तूल पकड़ता जा रहा है। अब इस मामले को लेकर चर्चा में आए एक आईएएस ऑफिसर ने अपने फेसबुक प्रोफाइल और पेज को डीएक्टिवेट कर दिया है, जिसको लेकर तरह-तरह की बातें की जाने लगी है। ये ऑफिसर कोई और नहीं बल्कि IAS अफसर रंजीत कुमार सिंह हैं, जिनसे BPSC पेपर लीक मामले में EOU की SIT की पूछताछ की गई थी। 


गौरतलब है कि बीपीएससी के क्वेश्चन पेपर लीक होने के बाद बिहार में प्रतिनियुक्त उक्त आईएएस अधिकारी से लंबी पूछताछ हुई थी। एसआईटी ने उनसे करीब डेढ़ घंटे तक पूछताछ की थी, जिसमें वायरल प्रश्न-पत्र उन्हें कहां से मिला, जिस शख्स ने भेजा उससे आपके क्या संबंध हैं? जैसे कई सवाल पूछे थे। रंजीत कुमार सिंह अक्सर सोशल मीडिया पर अपने वेरिफाइड अकाउंट से मोटिवेशनल पोस्ट करते थे। 


आपको बता दें बीपीएससी पेपर लीक की जांच तेज़ कर दी गई है। कई संदिग्ध को रडार पर भी लिया गया है। एक को पटना पुलिस ने हिरासत में लिया है। ऐसे में अब IAS अफसर रंजीत कुमार सिंह का अपना वेरिफाइड फेसबुक अकाउंट डिलीट करना चिंताजनक माना जा रहा है। बता दें कि इस अकाउंट पर कोचिंग संस्थान से जुड़ी कई जानकारियां भी थीं। इसके अलावा स्टूडेंट्स के लिए कई मोटिवेशनल पोस्ट्स भी थे। 

टैग्स