ब्रेकिंग
तेजप्रताप यादव की अलमारी में 20 लाख रूपये कैश कहां से आये? हाईकोर्ट में उठा सवाल, पूर्व पीए मोतीलाल यादव की गिरफ्तारी पर लगी रोक बिहार के भूमिहीन परिवारों को मिलेगा वासभूमि का पर्चा, 22 सितंबर से सभी पंचायतों में लगेंगे विशेष शिविरमुजफ्फरपुर में 27 लाख की बैंक डकैती मामले में 5 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया भारी जुर्मानाभोजपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, अपराधियों ने सीने में मारी गोलीजमुई की घटना पर भड़के तेज प्रताप, सरकार से पूछा सवाल, कहा..जवाब नहीं मिला तो करेंगे भूख हड़तालतेजप्रताप यादव की अलमारी में 20 लाख रूपये कैश कहां से आये? हाईकोर्ट में उठा सवाल, पूर्व पीए मोतीलाल यादव की गिरफ्तारी पर लगी रोक बिहार के भूमिहीन परिवारों को मिलेगा वासभूमि का पर्चा, 22 सितंबर से सभी पंचायतों में लगेंगे विशेष शिविरमुजफ्फरपुर में 27 लाख की बैंक डकैती मामले में 5 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया भारी जुर्मानाभोजपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, अपराधियों ने सीने में मारी गोलीजमुई की घटना पर भड़के तेज प्रताप, सरकार से पूछा सवाल, कहा..जवाब नहीं मिला तो करेंगे भूख हड़ताल

गृह विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार को सामान्य प्रशासन विभाग का मिला अतिरिक्त प्रभार, अधिसूचना जारी

1997 बैच के IAS अधिकारी और गृह विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार को सामान्य प्रशासन विभाग के प्रधान सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। विभाग ने अधिसूचना जारी की है।

बिहार न्यूज
सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी की
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA:1997 बैच के IAS अफसर और गृह विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार को सामान्य प्रशासन विभाग के प्रधान सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसे लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी की है।


बता दें कि वरिष्ठ IAS अधिकारी पंकज कुमार गृह विभाग के प्रधान सचिव हैं, इसके साथ ही सामान्य प्रशासन विभाग के जांच आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार में भी हैं। अब उन्हें नई जिम्मेदारी दी गयी है। सामान्य प्रशासन विभाग के प्रधान सचिव की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है।  


वही गया जी में विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला के आयोजन को लेकर विधि व्यवस्था के प्रभावी संधारण और सफल संचालन के लिए 3 पदाधिकारियों को आयोजन को सफल बनाने के लिए सहायक समाहर्ता सह सहायक दंडाधिकारी के रूप में पदस्थापित किया गया है। 


भारतीय प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारियों को 25 सितंबर से 10 अक्टूबर तक गया जिला पदाधिकारी के साथ संबद्ध किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसे लेकर अधिसूचना जारी की  है। नवादा के सहायक समाहर्ता सह सहायक दंडाधिकारी प्रिंस राज, पटना के सहायक समाहर्ता सह सहायक दंडाधिकारी दीपक कुमार और हाजीपुर वैशाली के सहायक समाहर्ता अंकुर त्रिपाठी को गया जी में पदस्थापित किया गया है। 

गृह विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार को सामान्य प्रशासन विभाग का मिला अतिरिक्त प्रभार, अधिसूचना जारी



गृह विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार को सामान्य प्रशासन विभाग का मिला अतिरिक्त प्रभार, अधिसूचना जारी

टैग्स