ब्रेकिंग
बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”

हैदराबाद अग्निकांड में बिहार के 11 मजदूरों की मौत पर CM नीतीश ने जताया शोक, मुआवजे का किया ऐलान

PATNA :मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तेलंगाना के सिकंदराबाद के भोइगुदा में कबाड़ के गोदाम में भीषण अगलगी हादसे को अत्यंत दुखद बताया है तथा हादसे में बिहार के मजदूरों की मृत्यु पर गहरी शोक संवेदना व्यक

हैदराबाद अग्निकांड में बिहार के 11 मजदूरों की मौत पर CM नीतीश ने जताया शोक, मुआवजे का किया ऐलान
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA :मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तेलंगाना के सिकंदराबाद के भोइगुदा में कबाड़ के गोदाम में भीषण अगलगी हादसे को अत्यंत दुखद बताया है तथा हादसे में बिहार के मजदूरों की मृत्यु पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।


मुख्यमंत्री ने सिकंदराबाद के भोइगुदा में कबाड़ के गोदाम में भीषण अगलगी हादसे में बिहार के मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 02-02 लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने की घोषणा की है।मुख्यमंत्री ने स्थानिक आयुक्त, नई दिल्ली को निर्देश दिया है कि तेलंगाना सरकार से आवश्यक समन्वय स्थापित कर मृतकों के पार्थिव शरीर को बिहार लाने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें। 


यह घटना बुधवार तड़के की है जहां हैदराबाद के भोईगुड़ा इलाके के लोहे और प्लास्टिक के कबाड़ वाले एक गोदाम में भीषण आग लग गई। जिसमें 11 मजदूर जिंदा जल गए. आपको बता दें कि दमकल विभाग के अधिकारियों ने अब तक 11 शव बरामद किए हैं और माना जा रहा है कि ये सभी बिहार के प्रवासी मजदूर हैं। मुशीराबाद पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक आग सुबह करीब 4 बजे लगी। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Smrat

FirstBihar संवाददाता