ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

Traffic Challan: शादी टूटने से नाराज हर दिन तोड़ता रहा ट्रैफिक रूल, अब पत्नी को भरना पड़ रहा चालान; जानिए क्या है पूरी खबर

Traffic Challan: पटना में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जहां एक तलाकशुदा पति ने चार बार ट्रैफिक नियम तोड़ा और पत्नी को चालान भरना पड़ रहा. इससे नाराज पत्नी ने थाने में मामला दर्ज करवाया है.

Traffic Challan
Traffic Challan
© SOCIAL MEDIA
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Traffic Challan : बिहार की राजधानी पटना से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक तालकशुदा पति के कारनामों की सजा पत्नी को भुगतना पड़ रहा है। इसके बाद अब पत्नी ने इसको लेकर थाने में आवेदन दर्ज करवाया है। जिसके बाद यह मामला काफी सुर्ख़ियों में बना हुआ है कि आखिर इसके पीछे की वजह क्या है? 


दरअसल, राजधानी पटना से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां एक तलाकशुदा पति ने अपनी पत्नी के नाम से खरीदी गई बाइक से ट्रैफिक नियम का उल्लंघन कर रह है और पत्नी को लगातार चालान भरना पड़ रहा है। इस युवती की शादी पिछले साल पटना के एक युवक से हुई थी। ऐसे में शादी में उपहार स्वरूप उसके पिता ने दामाद को बाइक दी थी, जो युवती के नाम पर ली गई थी। 


वहीं, शादी के डेढ़ महीने बाद ही पति-पत्नी के बीच विवाद होने लगा।  उसके बाद युवती पति से अलग हो गई। इन दोनों का तलाक को लेकर कोर्ट में केस चल रहा है।  इस बीच, युवती के पिता ने बताया कि दामाद तीन माह में चार बार ट्रैफिक नियम तोड़ चुका है और उनकी बेटी के मोबाइल पर इसका चालान आ रहा है। अब उन्होंने इसकी शिकायत पटना ट्रैफिक थाने में जाकर की। इस मामले में ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि स्थानीय थाना में इसको लेकर सनहा करा दीजिए। इसलिए वे सनहा कराने  थाने पहुंचे थे। 


इधर, इस मामले को लेकर पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि कैसे जानकारी होगी कि यह बाइक पति के पास है ऐसे युवती और उसके पिता को इस संबंध में शपथ-पत्र बनवा कर देने के लिए कहा गया है। युवती ने बताया कि पति को बाइक लौटाने के लिए कहा, लेकिन उसका कहना है कि अभी तलाक का केस चल रहा है और केस का निपटारा होने के बाद बाइक लौटाएगा।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें