ब्रेकिंग
दो बच्चों की मां को ग्रामीणों ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ा!, पंखा ठीक कराने के लिए महिला ने युवक को घर पर बुलाया था भरत तिवारी एनकाउंटर केस: SDM समेत 11 आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, SDPO-SHO को अरेस्ट करने का आदेशJPSC परीक्षा धांधली मामले में CID का बड़ा एक्शन, पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते गिरफ्तारमंदिर में जूता पहनकर ड्यूटी करने वाली दारोगा पर भड़के शिवभक्त, विरोध करने पर उतारे जूते, वीडियो हुआ वायरल बिहार पुलिस के जवान की हार्ट अटैक से मौत, बीएमपी कैंप में पसरा मातमदो बच्चों की मां को ग्रामीणों ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ा!, पंखा ठीक कराने के लिए महिला ने युवक को घर पर बुलाया था भरत तिवारी एनकाउंटर केस: SDM समेत 11 आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, SDPO-SHO को अरेस्ट करने का आदेशJPSC परीक्षा धांधली मामले में CID का बड़ा एक्शन, पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते गिरफ्तारमंदिर में जूता पहनकर ड्यूटी करने वाली दारोगा पर भड़के शिवभक्त, विरोध करने पर उतारे जूते, वीडियो हुआ वायरल बिहार पुलिस के जवान की हार्ट अटैक से मौत, बीएमपी कैंप में पसरा मातम

Bihar News: बारात में आतिशबाजी के दौरान दो घरों में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर हुई राख

Bihar News: बिहार के मोतिहारी में एक शादी समारोह के दौरान पटाखे से लगी आग में दो घर जलकर राख हो गए. फायर ब्रिगेड की टीम ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

Bihar News
आतिशबाजी से लगी भीषण आग
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: पूर्वी चंपारण जिले के पताही थाना क्षेत्र अंतर्गत नूनफरवा पंचायत में एक भीषण अग्निकांड ने दो परिवारों को बेघर कर दिया। शादी समारोह के दौरान छोड़े गए पटाखों की चिंगारी से अचानक आग भड़क गई, जिससे रजन बैठा और भदई बैठा के घर पूरी तरह जलकर राख हो गए। 


घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आग बुझाने में फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गांव में आयोजित एक शादी समारोह में पटाखों का उपयोग किया जा रहा था। इसी दौरान एक चिंगारी उड़कर रजन बैठा और भदई बैठा के घर पर जा गिरी। किसी को भनक तक नहीं लगी, और देखते ही देखते आग ने दोनों घरों को अपनी चपेट में ले लिया। 


जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। पीड़ित रजन बैठा और भदई बैठा ने बताया कि इस अग्निकांड में उनका सबकुछ जल गया है — न घर बचा, न कपड़ा, न अनाज। खाने-पीने तक के लिए कुछ नहीं बचा है और वे खुले आसमान के नीचे आ गए हैं। स्थानीय मुखिया पति बालेश्वर बैठा ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवारों को अविलंब सहायता उपलब्ध कराई जाए। 


उन्होंने कहा कि प्रशासन तत्काल चूड़ा, मीठा और प्लास्टिक शीट की व्यवस्था करे ताकि परिवार भूखे न रहें और अस्थायी रूप से रहने का इंतजाम हो सके। वहीं, पताही अंचलाधिकारी (CO) नाजनीन ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलने के बाद संबंधित हल्का कर्मचारी को मौके पर भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद सरकारी प्रावधानों के तहत पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता दी जाएगी।

रिपोर्ट- सोहराब आलम