ब्रेकिंग
Bihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्ट

अस्पतालों में तड़प रहे मरीज, मंगल पांडेय ने डॉक्टरों से किया रिक्वेस्ट, हड़ताल खत्म करने की गुजारिश

PATNA : बिहार में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल का आज तीसरा दिन है. राज्य के विभिन्न अस्पतालों में डॉक्टरों के हड़ताल के कारण मरीज वार्ड में इलाज के लिए तड़प रहे हैं. जूनियर डॉ

अस्पतालों में तड़प रहे मरीज, मंगल पांडेय ने डॉक्टरों से किया रिक्वेस्ट, हड़ताल खत्म करने की गुजारिश
First Bihar
3 मिनट

PATNA :  बिहार में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल का आज तीसरा दिन है. राज्य के विभिन्न अस्पतालों में डॉक्टरों के हड़ताल के कारण मरीज वार्ड में इलाज के लिए तड़प रहे हैं. जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल से मेडिकल कॉलेजों में व्यवस्था प्रभावित हुई है, जिसे देखते हुए बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने हड़ताल खत्म करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि सरकार उनकी मांगों पर विचार करेगी. 


दरभंगा में पत्रकारों से बातचीत करते हुए हेल्थ मिनिस्टर मंगल पांडेय ने कहा कि "डॉक्टरों को इस बात पर विचार करना चाहिए कि जो गरीब मरीज हैं, वो कष्ट में न रहें. डॉक्टरों से बार-बार अपील की जा रही है कि उनकी कठिनाइयों को सरकार देखेगी. अस्पताल के अंदर व्यवस्था को ठीक करने में प्रशासन लगा हुआ है." उन्होंने कहा कि "मैं जूनियर डॉक्टरों से अपील करता हूं कि राज्य की जनता का हित सर्वोपरि है और राज्य के जनता की सेवा के लिए ही वो अस्पतालों में हैं. जनहित का ध्यान रखें और डॉक्टर काम पर आएं. उनकी समस्याओं को देखा और समझा जायेगा."


आपको बता दें कि हड़ताली डॉक्टरों और सरकार के बीच अब तक कोई वार्ता नहीं हुई है. पटना मेडिकल कॉलेज में बाहरी डॉक्टरों को लगाने की तैयारी है. सिविल सर्जन का कहना है कि अगर मेडिकल कॉलेज मांग करता है तो डॉक्टरों की व्यवस्था की जाएगी. उधर पटना मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भीड़ के बीच सुबह से ही डॉक्टरों की नारेबाजी चल रही है.


मानदेय बढ़ाये जाने को लेकर जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के पीजी डॉक्टर की हड़ताल गुरुवार को दूसरे दिन भी जारी है. हड़ताल के दौरान गुरुवार को इमरजेंसी के शिशु रोग वार्ड में भर्ती छह माह की बच्ची की मौत हो गयी. बच्ची के पिता ने आरोप लगाया कि बच्ची की तबीयत गंभीर थी. हड़ताल के कारण डॉक्टरों ने बेटी का ठीक से इलाज नहीं किया, जिससे उनकी बेटी की मौत हो गयी. हड़ताल के कारण अस्पताल में आधा दर्जन से अधिक मरीजों के ऑपरेशन टालने पड़े. सर्जरी विभाग में नौ में से चार मरीजों का तो हड्डी रोग विभाग में सात में चार मरीजों के ऑपरेशन हड़ताल के कारण टल गये. सिर्फ इमरजेंसी में ही जरूरी ऑपरेशन किये गये. जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन जेएलएनएमसीएच के अध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार ने कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं होती है, तब तक हड़ताल जारी रहेगी. 

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Prashant

FirstBihar संवाददाता