ब्रेकिंग
बिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानीबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी

Holi Special Train: होली पर यात्रियों को बड़ी राहत, हावड़ा–आनंद विहार से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; इन जिलों के लोगों को होगा लाभ

Holi Special Train: होली पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने हावड़ा–खातीपुरा और आनंद विहार–खोरधा रोड के बीच स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। ये ट्रेनें गया समेत कई प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेंगी।

Holi Special Train
प्रतिकात्मक तस्वीर
© AI
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Holi Special Train: होली के मौके पर ट्रेनों में हर साल होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने विशेष इंतजाम किए हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए हावड़ा और आनंद विहार रूट पर स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है। ये ट्रेनें गया जंक्शन समेत कई प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेंगी।


हावड़ा–खातीपुरा स्पेशल ट्रेन

ट्रेन संख्या 03007 हावड़ा–खातीपुरा स्पेशल 25 फरवरी और 11 मार्च 2026 को रात 11:55 बजे हावड़ा जंक्शन से रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन सुबह 7:40 बजे किउल, 9:13 बजे नवादा, 10:35 बजे गया जंक्शन और दोपहर 2:00 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचेगी। इसके बाद शुक्रवार सुबह 11:30 बजे खातीपुरा (जयपुर) पहुंचेगी।


वापसी में ट्रेन संख्या 03008 खातीपुरा–हावड़ा स्पेशल 27 फरवरी और 13 मार्च 2026 को शाम 5:00 बजे खातीपुरा से चलेगी। यह शनिवार दोपहर 2:00 बजे डीडीयू, शाम 5:30 बजे गया, 6:43 बजे नवादा और 8:38 बजे किउल पहुंचेगी। ट्रेन रविवार सुबह 5:15 बजे हावड़ा जंक्शन पहुंचेगी।


आनंद विहार–खोरधा रोड स्पेशल ट्रेन

दूसरी स्पेशल ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल से खोरधा रोड जंक्शन के बीच चलाई जाएगी। ट्रेन संख्या 04066 आनंद विहार–खोरधा रोड स्पेशल 27 फरवरी से 3 मार्च 2026 तक प्रतिदिन रात 12:30 बजे आनंद विहार से रवाना होगी। यह दोपहर 3:15 बजे डीडीयू, शाम 6:40 बजे गया और रात 9:40 बजे गोमो पहुंचेगी। अगले दिन दोपहर 12:30 बजे खोरधा रोड जंक्शन पहुंचेगी।


वापसी में ट्रेन संख्या 04065 खोरधा रोड से 28 फरवरी से 4 मार्च 2026 तक रोजाना दोपहर 3:30 बजे चलेगी। यह अगले दिन सुबह 6:55 बजे गोमो, 10:30 बजे गया और 2:20 बजे डीडीयू पहुंचेगी। तीसरे दिन सुबह 8:15 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। रेलवे ने संकेत दिया है कि यात्रियों की भीड़ को देखते हुए जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जा सकती हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता