ब्रेकिंग
2 दिन से लापता मासूम का मिला शव, पट्टीदार पर हत्या का आरोप; इलाके में सनसनी✦महिला की गोली मारकर हत्या, भैंसुर पर आरोप; वारदात से इलाके में सनसनी✦Bihar Boat Accident : वैशाली नाव हादसे पर DM वर्षा सिंह का बड़ा एक्शन, थानाध्यक्ष-C0 को शो-कॉज, जवाब नहीं तो निलंबन!✦Bihar News: अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: एक झगड़े ने JDU की बढ़ाई टेंशन, जीतें या हारें, दोनों सूरत में नीतीश की पार्टी के सामने बड़ी चुनौती!✦Bihar News : BSSC पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, 30 आरोपियों पर आरोप तय; पूर्व अध्यक्ष समेत 10 की फाइल अलग✦2 दिन से लापता मासूम का मिला शव, पट्टीदार पर हत्या का आरोप; इलाके में सनसनी✦महिला की गोली मारकर हत्या, भैंसुर पर आरोप; वारदात से इलाके में सनसनी✦Bihar Boat Accident : वैशाली नाव हादसे पर DM वर्षा सिंह का बड़ा एक्शन, थानाध्यक्ष-C0 को शो-कॉज, जवाब नहीं तो निलंबन!✦Bihar News: अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: एक झगड़े ने JDU की बढ़ाई टेंशन, जीतें या हारें, दोनों सूरत में नीतीश की पार्टी के सामने बड़ी चुनौती!✦Bihar News : BSSC पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, 30 आरोपियों पर आरोप तय; पूर्व अध्यक्ष समेत 10 की फाइल अलग

HOLI Special Train: होली पर बिहार और यूपी जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़, रेलवे ने किए विशेष इंतजाम

HOLI Special Train: होली का त्योहार नजदीक आते ही बिहार और उत्तर प्रदेश जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ देखने को मिल रही है। खासकर दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और पुणे जैसे बड़े

HOLI 2025
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

HOLI Special Train: होली का त्योहार नजदीक आते ही बिहार और उत्तर प्रदेश जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ देखने को मिल रही है। खासकर दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और पुणे जैसे बड़े शहरों से आने वाली ट्रेनों में यात्रियों की संख्या में जबरदस्त इजाफा हुआ है। कई ट्रेनों में टिकट वेटिंग लिस्ट में पहुंच चुकी हैं, जिससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।


भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनों की घोषणा की है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, होली के दौरान अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों को सुगम यात्रा का अनुभव देने के लिए कई स्पेशल ट्रेनों को संचालन में लाया जाएगा।


इधर,देहरादून-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस (15002) में 1 मार्च को 110 वेटिंग, 3 मार्च को 106 वेटिंग, और 15 मार्च को 56 वेटिंग है। जबकि,उपासना एक्सप्रेस (12328) में 5 मार्च को 78 वेटिंग, 4 मार्च को 25 वेटिंग, और 12 मार्च को 126 वेटिंग दर्ज की गई है, हालांकि दिल्ली से जाने वाली मसूरी एक्सप्रेस और जनशताब्दी एक्सप्रेस में फिलहाल कुछ सीटें उपलब्ध हैं।


यात्रियों को करना पड़ रहा संघर्ष

होली के समय घर जाने की चाह में लाखों प्रवासी कामगार और छात्र पहले से ही टिकट बुक कर चुके हैं, लेकिन जिन लोगों ने देर से बुकिंग करने की कोशिश की, उन्हें वेटिंग लिस्ट में ही जगह मिली। रेलवे काउंटरों पर लंबी कतारें देखी जा रही हैं, वहीं ऑनलाइन टिकट बुकिंग करने वाले यात्रियों को भी तत्काल टिकट में सीटें नहीं मिल पा रही हैं।


रेलवे की सलाह: समय पर करें योजना

रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें और टिकट जल्द से जल्द बुक करें। साथ ही, जिन यात्रियों को कन्फर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है, वे स्पेशल ट्रेनों पर नजर बनाए रखें और चार्ट बनने से पहले सीटों की उपलब्धता चेक करें।


यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं पर ध्यान

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए प्रमुख स्टेशनों पर अतिरिक्त स्टाफ तैनात किया है। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और Government Railway Police (GRP) की टीमों को भी स्टेशनों और ट्रेनों में तैनात किया गया है ताकि किसी भी अव्यवस्था से बचा जा सके।