ब्रेकिंग
दुर्गा पूजा पर बिहार में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, 17 अक्टूबर से छुट्टी, जानिए कब खुलेंगे✦2 दिन से लापता मासूम का मिला शव, पट्टीदार पर हत्या का आरोप; इलाके में सनसनी✦महिला की गोली मारकर हत्या, भैंसुर पर आरोप; वारदात से इलाके में सनसनी✦Bihar Boat Accident : वैशाली नाव हादसे पर DM वर्षा सिंह का बड़ा एक्शन, थानाध्यक्ष-C0 को शो-कॉज, जवाब नहीं तो निलंबन!✦Bihar News: अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: एक झगड़े ने JDU की बढ़ाई टेंशन, जीतें या हारें, दोनों सूरत में नीतीश की पार्टी के सामने बड़ी चुनौती!✦दुर्गा पूजा पर बिहार में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, 17 अक्टूबर से छुट्टी, जानिए कब खुलेंगे✦2 दिन से लापता मासूम का मिला शव, पट्टीदार पर हत्या का आरोप; इलाके में सनसनी✦महिला की गोली मारकर हत्या, भैंसुर पर आरोप; वारदात से इलाके में सनसनी✦Bihar Boat Accident : वैशाली नाव हादसे पर DM वर्षा सिंह का बड़ा एक्शन, थानाध्यक्ष-C0 को शो-कॉज, जवाब नहीं तो निलंबन!✦Bihar News: अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: एक झगड़े ने JDU की बढ़ाई टेंशन, जीतें या हारें, दोनों सूरत में नीतीश की पार्टी के सामने बड़ी चुनौती!

महिला की गोली मारकर हत्या, भैंसुर पर आरोप; वारदात से इलाके में सनसनी

Bihar Crime News: बिहार के भोजपुर जिले के अगिआवं गांव में बुधवार की अहले सुबह महिला की गोली मारकर हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका के परिजनों ने इस मामले में उसके भैंसुर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच और आरोपी की तलाश...

महिला की गोली मारकर हत्या, भैंसुर पर आरोप; वारदात से इलाके में सनसनी
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar Crime News: भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के अगिआवं गांव में बुधवार की अहले सुबह एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई. महिला को पेट में गोली मारी गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हत्या का आरोप महिला के भैंसुर सुमंत कुमार राय पर लगाया जा रहा है. घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया.


मृतका की पहचान अगिआवं गांव निवासी अमित कुमार राय की 40 वर्षीय पत्नी सीमा देवी के रूप में हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए.


वारदात की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ-वन सुशील कुमार और गड़हनी थानाध्यक्ष कमलजीत पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया और घटना से जुड़े साक्ष्यों की जांच शुरू की.


पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. हत्या के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है. पुलिस आरोपित सुमंत कुमार राय की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर तलाश कर रही है.


भैंसुर पर हत्या का आरोप

परिजनों की ओर से महिला के भैंसुर सुमंत कुमार राय पर गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया गया है. हालांकि, हत्या की वास्तविक वजह क्या है और वारदात किन परिस्थितियों में हुई, यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा.


पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है. साथ ही आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.