ब्रेकिंग
बद्रीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत✦Bihar News: महिला EO और ठेकेदार के गठजोड़ का खुलासा...मच्छर मारने के केमिकल खरीद में भारी घोटाला, नगर विकास विभाग ने आरोपी अफसर को दिया दंड ✦मुजफ्फरपुर जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन राजस्व अधिकारी करुण करण सस्पेंड; पहले जा चुके हैं जेल✦दीपावली से पहले बिहार के 49 हजार छात्रों को बड़ा तोहफा, अब कमरे की टेंशन खत्म, सरकार उठाएगी रहने का खर्च✦Char Dham Yatra : आसमान में उड़ रहा था हेलिकॉप्टर, अचानक गायब हुई लोकेशन; 6 लोगों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन तेज✦बद्रीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत✦Bihar News: महिला EO और ठेकेदार के गठजोड़ का खुलासा...मच्छर मारने के केमिकल खरीद में भारी घोटाला, नगर विकास विभाग ने आरोपी अफसर को दिया दंड ✦मुजफ्फरपुर जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन राजस्व अधिकारी करुण करण सस्पेंड; पहले जा चुके हैं जेल✦दीपावली से पहले बिहार के 49 हजार छात्रों को बड़ा तोहफा, अब कमरे की टेंशन खत्म, सरकार उठाएगी रहने का खर्च✦Char Dham Yatra : आसमान में उड़ रहा था हेलिकॉप्टर, अचानक गायब हुई लोकेशन; 6 लोगों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन तेज

होली खेलने के बाद नहर में नहाने गये 3 युवक डूबे, 2 का शव बरामद, तीसरे की तलाश जारी

ROHTAS: सासाराम से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां लालगंज नहर में नहाने के दौरान तीन युवक डूब गये। दो युवकों का शव बरामद किया गया है। जबकि तीसरे की तलाश जारी है। <

होली खेलने के बाद नहर में नहाने गये 3 युवक डूबे, 2 का शव बरामद, तीसरे की तलाश जारी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ROHTAS: सासाराम से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां लालगंज नहर में नहाने के दौरान तीन युवक डूब गये। दो युवकों का शव बरामद किया गया है। जबकि तीसरे की तलाश जारी है।  


अब तक तीसरे युवक का पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय ग्रामीण दोनों युवकों की खोजबीन में जुटे हैं। इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। वही इलाके में हड़कंप का माहौल है।


मृतक सत्यार्थ पाठक कंपनी सराय मोहल्ले के रहने वाला था। जबकि हरिओम प्रकाश गौरक्षणी के संतोषी मां पथ का निवासी था। दोनों का उम्र 20 वर्ष के आस पास था। बताया जाता है कि तीन युवक सोन नहर में नहाने गए हुए थे। गहरे पानी में चले जाने के कारण तीनों डूब गए। 


स्थानीय लोगों के प्रयास से दो युवकों का शव निकाल लिया गया है। जबकि तीसरे की तलाश जारी है। दोनों मृतकों के शवो को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल में रखा गया है। इस घटना के बाद परिजनों में हाहाकार मचा हुआ है।


घटना की खबर आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते लालगंज नहर स्थित घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ इक्ट्ठा हो गयी। लोगों का कहना है कि इस घटना ने होली पर्व को फीका कर दिया है। सुबह से इलाके के लोगों में जो उमंग दिख रहा था वह गम में तब्दिल हो गया है। 



टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता