ब्रेकिंग
Samastipur News: दुकान बंद कर घर लौट रहे सोना कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बाइक और सामान सुरक्षित मिलने से गहराया रहस्य✦Bihar MLC Election Result : अनंत सिंह के रसगुल्ले पर नीरज कुमार का पलटवार, बोले- जीत का दावा करने से पहले अपना राशिफल देख लें; मेरे खिलाफ रची गई साजिश माइनस में चली गई...✦Bihar MLC Election Result : 8 सीटों पर शुरू हुई मतगणना, पटना स्नातक सीट पर सबसे ज्यादा नजर; नीरज-अनुज में कांटे की टक्कर✦Bihar News: BPSC TRE-4.0 की नई डेट जारी! आवेदन के लिए मिला अतिरिक्त समय, जानें पूरी डिटेल✦Bihar News: जेडीयू से निकाले गए अनंत सिंह के सामने बड़ी चुनौती, क्या राजनीतिक वनवास की आएगी नौबत?✦Samastipur News: दुकान बंद कर घर लौट रहे सोना कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बाइक और सामान सुरक्षित मिलने से गहराया रहस्य✦Bihar MLC Election Result : अनंत सिंह के रसगुल्ले पर नीरज कुमार का पलटवार, बोले- जीत का दावा करने से पहले अपना राशिफल देख लें; मेरे खिलाफ रची गई साजिश माइनस में चली गई...✦Bihar MLC Election Result : 8 सीटों पर शुरू हुई मतगणना, पटना स्नातक सीट पर सबसे ज्यादा नजर; नीरज-अनुज में कांटे की टक्कर✦Bihar News: BPSC TRE-4.0 की नई डेट जारी! आवेदन के लिए मिला अतिरिक्त समय, जानें पूरी डिटेल✦Bihar News: जेडीयू से निकाले गए अनंत सिंह के सामने बड़ी चुनौती, क्या राजनीतिक वनवास की आएगी नौबत?

होली के बाद वापस लौटने की परेशानी : कन्फर्म टिकट को लेकर लंबी वेटिंग लिस्ट, फ्लाइट का किराया भी आसमान पर

PATNA : होली का पर्व खत्म हो चुका है। इसके बाद सबसे अधिक परेशानी उन लोगों को हो रही है जो दूसरे राज्यों में जाकर अपना जीवन यापन करते हैं। अब उन्हें अपने काम पर वापस जाने

होली के बाद वापस लौटने की परेशानी : कन्फर्म टिकट को लेकर लंबी वेटिंग लिस्ट, फ्लाइट का किराया भी आसमान पर
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

PATNA  : होली का पर्व खत्म हो चुका है। इसके बाद सबसे अधिक परेशानी उन लोगों को हो रही है जो दूसरे राज्यों में जाकर अपना जीवन यापन करते हैं। अब उन्हें अपने काम पर वापस जाने के लिए काफी मुश्किलें उठानी पड़ रही है।


दरअसल, होली के मौके पर वापस आने वाले प्रवासियों को अब अपने काम पर वापस जाने के लिए ट्रेनों में टिकट नहीं मिल रही है। आलम यह है कि तत्काल कोटे की टिकट में भी लंबी वेटिंग लिस्ट चल रही है और इसे भी लेने के लिए लोग सुबह से ही लाइन लगाकर खड़े हैं।  इस बार विभिन्न रूटों पर स्पेशल ट्रेनों की संख्या कम होने से होली के तुरंत बाद वापस जाने वाले लोगों को काफी परेशानी  झेलनी पड़ रही है। लंबी दूरी की नियमित ट्रेनों में सामान्य आरक्षण में भारीवेटिंग लिस्ट है। वहीं दूसरी ओर विमान किराया अगले एक हफ्ते तक दोगुना या तीन गुना है। 


जानकारी के मुताबिक, राजेन्द्रनगर टर्मिनल से नई दिल्ली के लिए जाने वाली तेजस राजधानी एक्सप्रेस, संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस व दिल्ली रूट पर अन्य ट्रेनों मगध एक्सप्रेस, विक्रमशिला, गरीब रथ में भारी वेटिंग लिस्ट है। इन ट्रेनों में अगले दस दिनों तक वेटिंग टिकट ही उपलब्ध हैं। संघमित्रा एक्सप्रेस में इस महीने के अंत में ही कंफर्म टिकट मिल सकेगा। पटना से कोटा, मुंबई, बेंगलुरु रूट पर टिकटों की भारी मारामारी है। गुरुवार को पटना जंक्शन, पाटलिपुत्र, दानापुर और राजेन्द्रनगर टर्मिनल की टिकट खिड़कियों पर तत्काल टिकट के लिए पहुंचे दर्जनों लोगों को मायूसी हाथ लगी। अब आज यानी शुक्रवार को भी टिकट खिड़कियों पर और ज्यादा भीड़ उमड़ने के आसार हैं। 

पटना से दिल्ली के लिए खुलने वाली मुख्य ट्रेनों में शामिल तेजस राजधानी एक्सप्रेस में थ्री एसी में 20 मार्च को कंफर्म टिकट उपलब्ध है। उससे पहले किसी श्रेणी में कोई कंफर्म टिकट नहीं है। संपूर्ण क्रांति में एक अप्रैल तक स्लीपर में कंफर्म टिकट नहीं है। हालांकि 27 मार्च से थ्री एसी में आरएसी में टिकट उपलब्ध है। । होली के दो हफ्ते बाद ही इस रूट पर कंफर्म टिकटों की सामान्य उपलब्धता हो सकेगी।


इधर, होली के बाद विमान किराये में भी भारी बढ़ोतरी हुई है। ट्रेनों में कंफर्म टिकट न उपलब्ध होने और विमान के टिकटों की मांग बढ़ने से किराये में भारी बढ़ोतरी हुई है। दस मार्च को पटना-दिल्ली रूट पर सबसे कम हवाई किराया नौ हजार है। अधिकतम किराया दस हजार से भी ऊपर है। दिल्ली रूट पर 16 मार्च के बाद ही किराये की स्थिति सामान्य होने के आसार हैं। दस मार्च को पटना-मुंबई रूट पर हवाई किराया 21 हजार से ज्यादा है। इस रूट पर सबसे कम किराया भी दस हजार से अधिक है। पटना-मुंबई रूट पर एयर इंडिया के विमान एआई 732 का किराया 21 हजार 325 रुपये हैं। पटना-बेंगलुरु रूट पर अधिकतम किराया 12 हजार के पार है। इस रूट पर सामान्य किराया पांच हजार से 55 सौ के आसपास रहता है। पटना-बेंगलुरु रूट पर 20 के बाद ही किराया सामान्य होने के आसार हैं।