ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत, फोन पर बात करने के दौरान उठाया कदम✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत, फोन पर बात करने के दौरान उठाया कदम✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला

Holi Bhojpuri Song: होली मिलन समारोह में BJP नेता ने 'बार बालाओं' से कराया अश्लील डांस, गाना गवाया- ''होलिया में ### छू के गोड़ लागे देवरा''

Holi Bhojpuri Song: बगहा में BJP नेता के होली मिलन समारोह में फूहड़ गानों पर बार बालाओं का भद्दा डांस कराया गया.अश्लील और द्विअर्थी गानों पर नाच-गान कराया गया. पुलिस मुख्यालय के आदेश के अगले ही दिन ही आदेश की उड़ाई गई धज्जी.

Holi Bhojpuri Song:  होली मिलन समारोह में BJP नेता ने 'बार बालाओं' से कराया अश्लील डांस, गाना गवाया- ''होलिया में ###  छू के गोड़ लागे देवरा''
© SELF
Viveka Nand
3 मिनट

Holi Bhojpuri Song:  होली मिलन समारोह में अब नेताजी लोग भी बारा बालाओं का डांस करा रहे. बिहार पुलिस मुख्यालय ने द्विअर्थी गानों पर रोक लगा दी है. इसके बाद भी इसका असर होते नहीं दिख रहा. भाजपा नेता ने होली मिलन समारोह आयोजित कराया, जिसमें बार-बालाओं से डांस कराया और भोजपुरी गाने ''होलिया में ### छू के गोड़ लागे देवरा'' व अन्य फूहड़ गानों के माध्यम से अश्लीलता परोसी.

बगहा में भाजपा नेता के घर आयोजित होली मिलन समारोह में अश्लील गानों पर बार बालाओं के डांस का वीडियो वायरल हो गया है. इस कार्यक्रम के दौरान मंच पर भाजपा नेता तुषार सिंह मौजूद थे. मंच के पीछे केंद्रीय राज्यमंत्री सतीश चंद्र दुबे और भाजपा नेता तुषार सिंह का बड़ा बैनर लगा हुआ था. बैनर के सामने बार बाला अश्लील डांस कर रही थीं. होली के मौके पर अश्लील गानों और भड़काऊ डांस पर रोक लगाने के लिए पुलिस मुख्यालय ने सभी जिला एसपी को निर्देश जारी किए हैं. लेकिन इस कार्यक्रम में खुलेआम इन आदेशों की धज्जियां उड़ती दिखीं। मंच पर मौजूद नेताओं ने इस पर कोई आपत्ति नहीं जताई, बल्कि वहां मौजूद कई लोग इस डांस का आनंद लेते दिखे।

कार्यक्रम का वीडियो वायरल होते ही भाजपा नेता और आयोजकों की आलोचना शुरू हो गई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि जब फूहड़ गानों से बचने की नसीहत दी जा रही है,तब भाजपा नेता खुद इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करा रहे हैं. होली मिलन समारोह के नाम पर नेता जी के यहां जमकर आर्केस्ट्रा गर्ल्स के ठुमके लगे. बताया जाता है कि बगहा विधानसभा से चुनावी तैयारी में जुटे तुषार सिंह ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया,जिसमें सारी मर्यादा तो तोड़ दिया. अश्लील गाना पर ठुमके का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पूरे मामले में पुलिस जांच की बात कर रही है