ब्रेकिंग
EO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरल

हिमगिरी एक्सप्रेस में लगी आग, पटना साहिब स्टेशन पर मची अफरा-तफरी

PATNA : इस वक़्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है जहां पटना साहिब स्टेशन पर हिमगिरी एक्सप्रेस ट्रेन में अचानक आग लग गई. आग लगने की खबर से प्लेटफार्म पर भगदड़ का माहौल हो गया

हिमगिरी एक्सप्रेस में लगी आग, पटना साहिब स्टेशन पर मची अफरा-तफरी
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक़्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है जहां पटना साहिब स्टेशन पर हिमगिरी एक्सप्रेस ट्रेन में अचानक आग लग गई. आग लगने की खबर से प्लेटफार्म पर भगदड़ का माहौल हो गया. वहीं ट्रेन में बैठे यात्रियों में भी हड़कंप मच गया. 


आनन-फानन में आगलागी की जानकारी रेल थाना को दी गई जिसके बाद सहायक स्टेशन मास्टर की टीम घटनास्थल पर पहुंची. ट्रेन ड्राइवर और गार्ड ने भी इस घटना का निरीक्षण किया. निरक्षण के दौरान पता चला कि बॉगी में ब्रेक बाइंडिंग हो गया है. जिस वजह से ब्रेक से धुंआ निकलने लगा था. 


बाद में टीम ने अपनी सूझ बूझ से स्थिति को काबू में किया और फिर हिमगिरि एक्सप्रेस को पटना जंक्शन की ओर रवाना कर दिया गया. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में कर ली गई है और यात्रियों ने भी चैन की सांस ली है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

Badal

FirstBihar संवाददाता