ब्रेकिंग
बिहार में CO समेत इतने राजस्व अधिकारियों पर गिरी गाज, भ्रष्टाचार और लापरवाही पर फिर चला सरकार का डंडापटना शहर से बाहर होंगे सभी कोचिंग संस्थान, बनेगा अलग हब; खान सर और रौशन आनंद विवाद के बीच सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलानपटना की एक महिला DCLR ने सीनियर के नाम पर ली 15 लाख की रिश्वत...शिकायत मिलने के बाद सस्पेंड करने की सिफारिशबिहार पुलिस और सरकार के दावों की हवा निकाल रहे अपराधी, पिकअप ड्राइवर को गोली मारकर लूट लिए एक लाखबिहार में नशे के कारोबार का अजब खेल: जब्त कोडीन कफ सिरप की थाने के मालखाने से हो रही थी सप्लाई, चार पुलिसकर्मी अरेस्ट, SHO सस्पेंडबिहार में CO समेत इतने राजस्व अधिकारियों पर गिरी गाज, भ्रष्टाचार और लापरवाही पर फिर चला सरकार का डंडापटना शहर से बाहर होंगे सभी कोचिंग संस्थान, बनेगा अलग हब; खान सर और रौशन आनंद विवाद के बीच सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलानपटना की एक महिला DCLR ने सीनियर के नाम पर ली 15 लाख की रिश्वत...शिकायत मिलने के बाद सस्पेंड करने की सिफारिशबिहार पुलिस और सरकार के दावों की हवा निकाल रहे अपराधी, पिकअप ड्राइवर को गोली मारकर लूट लिए एक लाखबिहार में नशे के कारोबार का अजब खेल: जब्त कोडीन कफ सिरप की थाने के मालखाने से हो रही थी सप्लाई, चार पुलिसकर्मी अरेस्ट, SHO सस्पेंड

हाई टेंशन तार की चपेट में आने से पति-पत्नी की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

ARWAL: अरवल में हाई टेंशन तार की चपेट में आने से दो की मौत हो गयी है। पति-पत्नी की मौत के बाद मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। घटना करपी थाना क्षेत्र हमीनपुर तेरा गां

हाई टेंशन तार की चपेट में आने से पति-पत्नी की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARWAL: अरवल में हाई टेंशन तार की चपेट में आने से दो की मौत हो गयी है। पति-पत्नी की मौत के बाद मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। घटना करपी थाना क्षेत्र हमीनपुर तेरा गांव की है। इस घटना से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। 


बताया जाता है कि छत के ऊपरी हिस्से से हाई टेंशन तार गुजरा हुआ था। इसी बीच छत पर कपड़ा सुखाने गई महिला हाई टेंशन तार की चपेट में आ गई। पत्नी को बचाने के लिए पति दौड़ा और करंट की संपर्क में आने से दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। 


मृतक की पहचान  हमीनपुर तेरा गांव निवासी पत्नी सविता देवी एवं पति मुकुल दास के रूप में की हुई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण यह घटना हुई है। यदि सही समय पर बिजली का तार चेंज कर दिया जाता तो इस तरह की घटना नहीं होती। इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
m

रिपोर्टर

mritunjay

FirstBihar संवाददाता