ब्रेकिंग
बिहार सरकार और DCLR BAKHRI का बोर्ड लगाकर शराब की तस्करी! स्कॉर्पियो से बड़ी खेप बरामद ✦Bihar School News : बिहार के इन 8 सरकारी स्कूलों ने पूरे देश में गाड़ा झंडा! राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन, 17 नवंबर को दिल्ली में मिलेगा अवॉर्ड; देखें पूरी लिस्ट✦विधायक बनने के बाद जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर, रात के अंधेरे में खुद हटवाया बुलडोजर से अतिक्रमण✦अनंत सिंह के पास अपना सिनेमा हॉल, फिर भी 37 साल से नहीं देखी फिल्म! आखिरी बार कौन-सी मूवी देखी थी मोकामा विधायक ने?✦Chhath Puja 2026 : पटना में छठ पर जाने से पहले जान लें ये रास्ते! दीघा से कलेक्ट्रेट घाट तक बदला इंतजाम, कहां मिलेगी पार्किंग?✦बिहार सरकार और DCLR BAKHRI का बोर्ड लगाकर शराब की तस्करी! स्कॉर्पियो से बड़ी खेप बरामद ✦Bihar School News : बिहार के इन 8 सरकारी स्कूलों ने पूरे देश में गाड़ा झंडा! राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन, 17 नवंबर को दिल्ली में मिलेगा अवॉर्ड; देखें पूरी लिस्ट✦विधायक बनने के बाद जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर, रात के अंधेरे में खुद हटवाया बुलडोजर से अतिक्रमण✦अनंत सिंह के पास अपना सिनेमा हॉल, फिर भी 37 साल से नहीं देखी फिल्म! आखिरी बार कौन-सी मूवी देखी थी मोकामा विधायक ने?✦Chhath Puja 2026 : पटना में छठ पर जाने से पहले जान लें ये रास्ते! दीघा से कलेक्ट्रेट घाट तक बदला इंतजाम, कहां मिलेगी पार्किंग?

कोरोना को लेकर पटना में उच्चस्तरीय बैठक, कोविड-19 के नए वेरिएंट से निपटने के लिए सरकार तैयार: अपर मुख्य सचिव

अपर मुख्य सचिव ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना के नए वेरिएंट से घबराएं नहीं, बल्कि सतर्क और जागरुक रहें।

bihar
देश में 1000 से ज्यादा एक्टिव केस
© google
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: कोरोना वायरस का बढ़ता संक्रमण एक बार फिर से लोगों की चिंता बढ़ाने लगा है। देश में कोरोना का खतरा फिर मंडराने लगा है। 1000 से ज्यादा एक्टिव केसेज देश में सामने आए हैं। इसी को देखते हुए पटना में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक बुलाई गयी। इस दौरान कोविड-19 के नए वेरिएंट की समीक्षा की गयी। बैठक में शामिल अपर मुख्य सचिव ने बताया कि कोविड-19 के नए वेरिएंट से निपटने के लिए बिहार सरकार तैयार है। किसी को कोरोना के नए वेरिएंट से घबराने की जरूरत नहीं है।


पटना के विकास भवन में स्वास्थ्य विभाग के सभागार में कोविड-19 संक्रमण की वर्तमान स्थिति एवं उससे निपटने की तैयारियों की समीक्षा के उ‌द्देश्य से आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक उच्चस्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता विकास आयुक्त सह स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की।


बैठक में राज्य के सभी जिलों के सिविल सर्जन, सरकारी मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्य एवं अधीक्षक, साथ ही एम्स, आईजीआईएमएस, आरएमआरआई, ईएसआईसी, बिहटा के प्रतिनिधियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया। बैठक में कोविड-19 संक्रमण की वर्तमान स्थिति, स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता, जांच एवं उपचार की व्यवस्था, तथा दवाओं एवं ऑक्सीजन सहित आवश्यक संसाधनों की आपूर्ति की समीक्षा की गई।


अपर मुख्य सचिव ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना के नए वेरिएंट से घबराएं नहीं, बल्कि सतर्क और जागरुक रहें। INSACOG के अनुसार भारत में कोविड-19 के दो नए सब-वैरिएंट NB.1.8.1 और LF.7 की पहचान की गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इन दोनों को मात्र "निगरानी में रखे गए वैरिएंट की श्रेणी में रखा है।


उन्होंने बैठक के दौरान सभी सिविल सर्जनों एवं मेडिकल कॉलेजों के अधीक्षकों को संदिग्ध मामलों की पहचान, सक्रिय निगरानी और समय पर जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सभी जिले किसी भी संभावित परिस्थिति के लिए तैयार रहें। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी जिलों को पर्याप्त मात्रा में जांच किट, मास्क, दवाएं, ऑक्सीजन और आवश्यक उपकरणों की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। 


अपर मुख्य सचिव ने स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता, प्रभावी समन्वय एवं जवाबदेही को सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। साथ ही जन जागरुकता बढ़ाने और नियमित निगरानी की प्रक्रिया को मजबूत करने के भी निर्देश दिए गए। इस बैठक में मनोज कुमार सिंह, सचिव, स्वास्थ्य विभाग, धर्मेंद्र कुमार, प्रबंध निदेशक, बीएमएसआईसीएल, डॉ. अनुपमा सिंह, संयुक्त सचिव, स्वास्थ्य विभाग के साथ स्वास्थ्य विभाग के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहें।