ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

High Alert in Bihar: वक्फ संशोधन बिल को लेकर बिहार में हाई अलर्ट, पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के SP को किया सचेत

High Alert in Bihar: वक्फ संशोधन बिल को लेकर पूरे बिहार में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के SSP और SP को सचेत किया है। पुलिस मुख्यालय के AD

high alert in bihar regarding wakf amendment bill
बिहार में हाई अलर्ट
© file
Mukesh Srivastava
2 मिनट

High Alert in Bihar: वक्फ संशोधन बिल को लेकर पूरे बिहार में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के SSP और SP को सचेत किया है। पुलिस मुख्यालय के ADG लॉ एंड ऑर्डर पंकज दराद ने सभी जिलों को अलर्ट जारी कर सतर्कता बरतने को कहा है।


दरअसल, वक्फ संशोधन बिल को लेकर पूरे देश में विवाद गहरा गया है। बिहार में भी इस बिल को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने विरोध जताया है और इस बिल को मुसलमान विरोधी बता रहे हैं। लोकसभा में बिल पास होने के बाद आज राज्यसबा में केंद्र सरकार ने बिल को पेश किया है, जिसपर सदन में चर्चा जारी है। इसी बीच बिहार में इस बिल को लेकर पुलिस मुख्यालय ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है।


पुलिस मुख्यालय ते ADG लॉ एंड ऑर्डर पंकज दराद ने वक़्फ़ संशोधन बिल को लेकर अलर्ट जारी किया है। संसद के दोनों सदनों से लागू होने के बाद बिहार में शांति व्यवस्था बनाये रखने को लेकर उन्होंने सभी जोन के IG, DIG से लेकर SSP और SP के साथ रेल SP को अलर्ट भेजा है। किसी भी हाल में राज्य की शांति व्यवस्था ना बिगड़े इसका पूरा ख्याल रखने को कहा गया है। पुलिस मुख्यालय ते ADG लॉ एंड ऑर्डर पंकज दराद ने कहा है कि अगर कहीं कोई कानून के साथ खिलवाड़ करता है तो उसके विरुद्ध तत्काल उचित कानूनी कारवाई की जाए। 


बता दें कि वक्फ संशोधन बिल को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोग विरोध जता रहे हैं। भारी विरोध के बीच केंद्र सरकार ने इस बिल को संसद में पेश कर दिया है। बिहार में मुस्लिम समुदाय के लोग विरोध जता रहे हैं, जिसको ध्यान में रखते हुए पुलिस मुख्यालय ने सभी पुलिस पदाधिकारियों और अधिकारियों को सचेत किया है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें