ब्रेकिंग
नालंदा में मोबाइल के बकाया पैसे को लेकर हत्या, चचेरे भतीजे ने ईंट मारकर 60 वर्षीय चाचा की ली जान✦दंडवत करते हुए दीघा घाट पहुंचे BJP नेता मृत्युंजय तिवारी, डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, जानें बिहार में कहां सबसे पहले होगा सूर्योदय✦दरभंगा में BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने किया छठ घाटों का दौरा, पूर्णिया में SSP ने संभाली सुरक्षा की कमान✦सलाखों के पीछे भी छठी मैया की भक्ति, सीतामढ़ी जेल में बंदियों ने श्रद्धा के साथ मनाया छठ महापर्व✦बेतिया में छठ के अर्घ्य के दौरान बड़ा हादसा, स्कॉर्पियो ने 7 लोगों को रौंदा, दो की दर्दनाक मौत✦नालंदा में मोबाइल के बकाया पैसे को लेकर हत्या, चचेरे भतीजे ने ईंट मारकर 60 वर्षीय चाचा की ली जान✦दंडवत करते हुए दीघा घाट पहुंचे BJP नेता मृत्युंजय तिवारी, डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, जानें बिहार में कहां सबसे पहले होगा सूर्योदय✦दरभंगा में BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने किया छठ घाटों का दौरा, पूर्णिया में SSP ने संभाली सुरक्षा की कमान✦सलाखों के पीछे भी छठी मैया की भक्ति, सीतामढ़ी जेल में बंदियों ने श्रद्धा के साथ मनाया छठ महापर्व✦बेतिया में छठ के अर्घ्य के दौरान बड़ा हादसा, स्कॉर्पियो ने 7 लोगों को रौंदा, दो की दर्दनाक मौत

BIHAR CRIME : राजधानी पटना से सटे इलाके में जमकर हुई गोलीबारी, इलाके में हडकंप का माहौल

BIHAR CRIME : बाढ़ थाना क्षेत्र के चर्च रोड पर दो छात्र गुटों के बीच हुई झड़प में गोलीबारी की घटना हुई है। इस घटना के बाद इलाके में हडकंप का माहौल कायम हो गया

BIHAR CRIME
जमकर हुई गोलीबारी
© REPOTER
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BIHAR CRIME : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या,लूट,गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बाढ़ से निकलकर सामने आ रहा है। जहां छात्रों के बीच गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है।


जानकारी के अनुसार, बाढ़ थाना क्षेत्र के चर्च रोड पर दो छात्र गुटों के बीच हुई झड़प में गोलीबारी की घटना हुई है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। यहां दो छात्र गुटों के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी। इसी रंजिश को लेकर दोनों गुटों के बीच झड़प हुई और मामला गोलीबारी तक पहुंच गया। एक गुट के छात्रों ने दूसरे गुट के छात्रों पर कई राउंड फायरिंग की। 


वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से चार खोखे बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी नाबालिग हैं और यह लोग फिलहाल फरार हैं। सूत्रों के मुताबिक, इसी रात रेलवे फाटक के पास भी उसी गुट के छात्रों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया था।


इधर, दोनों पक्षों ने बाढ़ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।छात्रों के बीच हो रही इस तरह की हिंसक घटनाएं काफी चिंताजनक हैं। यह दर्शाता है कि युवा पीढ़ी हिंसा की ओर बढ़ रही है।